'उनके सामान बेचना देशद्रोह जैसा', भारत में नहीं बिकेंगे तुर्की के कौन से प्रोडक्ट? इस राज्य से शुरू हुआ बायकॉट
Boycott Turkish Product: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में आए तुर्की के खिलाफ अब देशभर में विरोध तेज हो गया है। जहां एक तरफ सरकार और सेना ने सीमा पर मोर्चा संभाला है, वहीं दूसरी ओर व्यापारी भी तुर्की को आर्थिक रूप से सबक सिखाने के लिए कमर कस चुके हैं। राजस्थान में इसकी शुरुआत हो चुकी है।
अलवर की फल मंडी से लेकर अजमेर के मार्बल कारोबारियों तक, तुर्की उत्पादों का बहिष्कार जोर पकड़ रहा है। फल और पत्थर व्यापारियों ने साफ कहा है कि अब तुर्की से सेब या संगमरमर नहीं खरीदा जाएगा। यह सिर्फ कारोबार नहीं, बल्कि देशभक्ति का कदम है। व्यापारी मानते हैं कि अगर तुर्की भारत के दुश्मनों के साथ खड़ा रहेगा, तो भारत में उसे व्यापार का हक नहीं मिल सकता।

फल मंडी में नहीं बिकेगा तुर्की का सेब
राजस्थान में अब तुर्की से आने वाले सेब नहीं बिकेंगे। अलवर की फल मंडी यूनियन ने तुर्की से आने वाले सेब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला लिया है। यह कदम तुर्की द्वारा पाकिस्तान को समर्थन देने और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विरोध जताने के बाद उठाया गया है।
ये भी पढ़ें: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच केंद्र का बड़ा कदम: 66 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला, दिल्ली से बाहर भेजे ये 22 अफसर
अलवर मंडी से हुई शुरुआत
अलवर फल मंडी यूनियन के महासचिव सौरभ कालरा ने बताया कि मार्च से जून के बीच राजस्थान में रोजाना करीब 15 टन तुर्की सेब पहुंचते हैं। उन्होंने कहा, "तुर्की के भारत विरोधी रवैये को देखते हुए हमने यह फैसला किया है। यह सिर्फ व्यापार नहीं, देश के सम्मान का मामला है।"
'तुर्की सेब बेचा तो देशद्रोह जैसा होगा'
यूनियन ने सभी दुकानों पर "तुर्की सेब का बहिष्कार" वाले पोस्टर लगाने की घोषणा की है। अगर कोई व्यापारी तुर्की सेब बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: Following Turkey's support for Pakistan amid recent tensions with India, Apple traders in Ajmer say they have decided to boycott Turkish apples. pic.twitter.com/nNVaAMGe2u
— ANI (@ANI) May 17, 2025
'तुर्की से आने वाले हर सामान का बहिष्कार'
अजमेर के सेब व्यापारी अर्जुन ने कहा, "भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद वहां से आने वाले सेब और कीवी पर यहां पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। तुर्की से आने वाले किसी भी अन्य फल पर भी प्रतिबंध रहेगा। तुर्की के सेब की जगह लोग कश्मीरी सेब खरीद रहे हैं... तुर्की ने पाकिस्तान का साथ दिया है, संगमरमर और फल व्यापारियों ने तुर्की के साथ अपना कारोबार बंद कर दिया है..."
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: An apple trader, Arjun says "After India-Pakistan tensions, apples and kiwis coming from there are completely banned here. Any other fruit coming from Turkey will also be banned. In place of Turkey apples, people are buying Kashmiri apples...Turkey has… https://t.co/KUwqvO5WOD pic.twitter.com/T2EUGQGBAz
— ANI (@ANI) May 17, 2025
'कश्मीरी और हिमाचली सेब लेंगे'
संघ के सचिव पंकज सैनी ने बताया कि तुर्की सेब की जगह अब कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और दक्षिण अफ्रीका से आए सेब बेचे जाएंगे। उन्होंने कहा, "हमारे पास पर्याप्त स्टॉक है और ग्राहकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।"
मार्बल कारोबारी भी हुए साथ
अजमेर के संगमरमर व्यापारियों ने भी तुर्की से पत्थर आयात बंद करने की घोषणा की है। व्यापारियों का कहना है कि जब तुर्की पाकिस्तान का समर्थन करेगा, तो भारत में उसका व्यापार नहीं चलेगा।
पर्यटन बहिष्कार की भी अपील
व्यापारियों ने लोगों से अपील की है कि वे तुर्की और अजरबैजान यात्रा पर भी न जाएं। कई प्रमुख ट्रैवल वेबसाइट्स जैसे EaseMyTrip और Ixigo ने तुर्की यात्रा को लेकर चेतावनी जारी की है। MakeMyTrip ने तुर्की से जुड़ी सभी प्रमोशनल स्कीमें बंद कर दी हैं।
देश भर में फैल रहा है विरोध
दिल्ली और मुंबई की फल मंडियों में भी तुर्की फलों के खिलाफ विरोध तेज हो रहा है। भारत हर साल तुर्की से 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का आयात करता है, जिसमें सेब का बड़ा हिस्सा होता है।
ये भी पढ़ें: IMF से पाकिस्तान को फिर मिला कर्ज, क्रॉस बॉर्डर आतंकवाद और खराब रिकॉर्ड को लेकर भारत ने किया था विरोध
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications