'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच केंद्र का बड़ा कदम: 66 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला, दिल्ली से बाहर भेजे ये 22 अफसर
IAS-IPS Transfer List: भारत-पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बीच केंद्र सरकार ने 16 मई 2025 को राजधानी दिल्ली में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। गृह मंत्रालय ने AGMUT कैडर में तैनात 40 आईएएस व 26 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत 11 आईएएस अधिकारियों को दिल्ली से बाहर भेजा गया है, जबकि दिल्ली पुलिस में डीसीपी और उससे ऊपर के 11 अधिकारियों को भी राजधानी से स्थानांतरित कर दिया गया है।
गृह मंत्रालय की ओर से अंडर सेक्रेटरी राकेश कुमार सिंह द्वारा जारी सूची के अनुसार, इन अधिकारियों के स्थान पर AGMUT कैडर के अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, जम्मू-कश्मीर, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में कार्यरत अफसरों को दिल्ली बुलाया गया है।

Delhi IAS Officers Transfer List : दिल्ली से आईएएस अधिकारियों के तबादले
दिल्ली सरकार में वर्षों से सेवाएं दे रहे वरिष्ठ अधिकारियों को अब देश के विभिन्न संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों में भेजा गया है।
- आशीष चंद्र वर्मा (1994 बैच) - जम्मू-कश्मीर
- अनिल कुमार सिंह (1995 बैच) - जम्मू-कश्मीर
- सुधीर कुमार (1999 बैच) - मिजोरम
- चंचल यादव और सचिन शिंदे (2008 बैच) - अंडमान-निकोबार
- सचिन शिंदे (2008 बैच)-अंडमान-निकोबार
- विनोद पी. कबले (2008 बैच) - मिजोरम
- कृष्ण मोहन उप्पू (2009 बैच) - पुडुचेरी
- नवीन एस. एल. (2012 बैच) - जम्मू-कश्मीर
- श्रेया सिंगला (2020 बैच) - जम्मू-कश्मीर
- महिमा मदन और अनंत द्विवेदी (2021 बैच) - जम्मू-कश्मीर
ये सभी अधिकारी फिलहाल दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों और जिलों में तैनात थे।
IPS Officers Transfer From Delhi: दिल्ली से आईपीएस अधिकारियों के तबादले
दिल्ली पुलिस में लंबे समय से सेवाएं दे रहे सीनियर आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है:
- बी शंकर जायसवाल (2001 बैच) - लक्षद्वीप
- केशव राम चौरसिया (2003 बैच) - गोवा
- पुष्पेंद्र कुमार (2006 बैच)-चंडीगढ़
- अशोक मलिक (2009 बैच) - मिजोरम
- देवेश कुमार महेला (2012 बैच) - अरुणाचल प्रदेश
- सुरेंद्र चौधरी (2012 बैच) - अरुणाचल प्रदेश
- अपूर्वा गुप्ता (2013 बैच) - अंडमान-निकोबार
- अनुराग द्विवेदी (2020 बैच) - अरुणांचल प्रदेश
- ऋषि कुमार (2021 बैच) - जम्मू-कश्मीर
- नित्या राधाकृष्णन (2021 बैच) - पुदुचेरी
- केएम प्रियंका (2021 बैच) - चंडीगढ़
दिल्ली में नए अफसरों की तैनानी के संकेत क्या?
दिल्ली में खाली हुए पदों पर जिन अफसरों को बुलाया गया है, वे लंबे समय से केंद्र शासित प्रदेशों में सेवाएं दे रहे थे। गृह मंत्रालय के इस कदम को राजधानी की सुरक्षा, प्रशासनिक मजबूती और राजनीतिक बदलावों की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है। दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह दूसरी बार है जब बड़े पैमाने पर अफसरों का स्थानांतरण किया गया है।
What is AGMUT cadre: एजीएमयूटी कैडर क्या होता है?
भारत के सभी राज्यों को 25 कैडर में बांटा गया है। जैसे गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश कैडर आदि। कई राज्यों को मिलाकर एक ज्वाइंट कैडर बनाया गया है। एक ज्वाइंट कैडर अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश शामिल है। इनके नाम के पहले अक्षर को मिलाकर AGMUT कैडर नाम दिया गया है। दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भी केंद्रशासित प्रदेश होने की वजह से एजीएमयूटी कैडर में आते हैं।
यह भी पढ़ें- PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान आकर करणी माता का आशीर्वाद लेंगे पीएम मोदी, बॉर्डर विज़िट की अटकलें भी तेज
Download











Click it and Unblock the Notifications