Vande Bharat Train: राजस्थान को आज मिलेगी पहली वंदे भारत ट्रेन, जानिए 5 बड़ी बातें
Vande Bharat Train: राजस्थान को आज पहली वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलेगा। यह ट्रेन अजमेर से दिल्ली कैंट के बीच चलेगी। 400 किलोमीटर का सफर सिर्फ 5.15 घंटे में होगा तय।

Vande Bharat Train: राजस्थान को आज पहली वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।
पीएमओ की ओर से कहा गया है कि यह ट्रेन राजस्थान के अहम पर्यटन की जगहों को कनेक्टिविटी को बेहतर करेगी, साथ ही क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी।
राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन की 5 बड़ी बातें
- इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत जयपुर से होगी और यह दिल्ली कैंट तक जाएगी। हालांकि इसकी सेवा में विस्तार होगा और यह अजमेर और दिल्ली कैंट को भी 13 अप्रैल से जोड़ेगी।
- अजमेर-दिल्ली कैंड वंदे भारत ट्रेन जयपुर, अलवर और गुरुग्राम में रुकेगी और कुल 400 किलोमीटर का सफर 5 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। इस रूट पर सबसे तेज ट्रेन की बात करें तो यह अजमेर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस है, यह 6 घंटे 15 मिनट में यह सफर पूरा करती है।
- जानकारी के अनुसार यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलेगी। बुधवार को इस ट्रेन का संचालन बंद रहेगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी अभी पुष्टि नहीं की गई है।
- पीएमओ के अनुसार अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत दुनिया की पहली सेमी-हाई स्पीड पैसेंजर ट्रेन होगी, जोकि हाई राइज ओवरहेड इलेक्ट्रिक टेरिटरी पर चलेगी।
- वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत भारत में फरवरी 2019 में हुई थी। फिलहाल यह ट्रेन देश के 13 रूट पर चल रही है। हाल ही में भोपाल-हजरत निजामुद्दीन, चेन्नई-कोएंबटूर और सिकंदराबाद-तिरुपती वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई है।












Click it and Unblock the Notifications