Rajasthan Smartphone Yojana: 10 से कैंप लगाकर 40 लाख महिलाओं को मोबाइल देगी गहलोत सरकार

राजस्‍थान स्‍मार्टफोन योजना के तहत अशोक गहलोत सरकार नौ माह मोबाइल डाटा के रिचार्ज के 675 रुपए भी देगी।

Free Mobile Yojana Rajasthan: राजस्‍थान में अशोक गहलोत सरकार द्वारा महिलाओं को स्‍मार्टफोन मिलने का इंतजार अब खत्‍म होने को है। इंदिरा गांधी स्‍मार्ट फोन योजना के तहत राजस्‍थान सरकार दस अगस्‍त 2023 से कैंप लगाकर महिला मुखिया को स्‍मार्ट फोन दिया जाएगा।

Rajasthan Smartphone Yojana

कैंप लगाने के लिए राजस्‍थान सरकार ने संभागीय आयुक्‍त, जिला कलेक्‍टरों, नए जिलों के ओएसडी को कैंप लगाने को कहा है। पहले चरण में नौवीं या उससे ऊपर की कक्षा की छात्रा, विधवा या एकल नारी, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी में 50 दिन और महानरेगा में 100 दिन का काम पूरा करने वाले परिवार की महिला मुखिया को मिलेगी।

ऐसे मिलेगा मोबाइल

  • -सबसे पहले जनआधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा। जनाधार से केवाईसी होगी।
  • -मोबाइल नंबर पर ई-वॉलेट नहीं है तो इंस्‍टॉल करवाकर बैंक खाते से लिंक करवाया जाएगा।
  • -कैंप में कंपनियों के काउंटर से ही हैंड सेट खरीद जाएंगे।
  • -ई-वॉलेट में राशि ट्रांसफर के बाद लाभार्थी कंपनी को पैसे देकर मोबाइल व सिम ले सकेगा।

डीओआईटी के आदेशों के अनुसार राजस्‍थान सरकार नौ माह के डाटा रिचार्ज के 675 रुपए और मोबाइल फोन खरीदने के लिए 6125 रुपए ई वॉलेट में ट्रांसफर करेगी। लाभार्थी को हैंडसेट चुनने का ऑप्‍शन होगा। मौके पर वोडाफोन, जीओ, एयरटेल और बीएसएनएल कंपनियों सहित मोबाइल हैंडसेट कंपनियों के काउंटर लगेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+