Rajasthan News: राजस्थान के हरियाली तीज पर पौधारोपण का रिकॉर्ड, मंत्री हीरालाल नागर ने दी कांग्रेस को नसीहत

Rajasthan News: राजस्थान में आज हरियाली तीज पर पौधारोपण का रिकॉर्ड बनाया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर तमाम मंत्रियों ने प्रदेश में पौधारोपण किया। वहीं टोंक जिले में आज प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने धार्मिक स्थल मांडकला में पौधारोपण कर कांग्रेस को नसीहत तक दे दी।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत की। इस दौरान बातचीत में कहा कि आज हरियाली तीज के मौके पर प्रदेश में एक साथ करीब 7 करोड़ पौधे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में लगाए गए है। टोंक जिले में भी करीब आओ बनाए हरियालो राजस्थान के तहत 5 लाख 84 हजार 482 पौधों का रोपण किया गया है।

मंत्री नागर ने कहा कि आज एक रिकॉर्ड बना है, एक इतिहास बना है। इस रेगिस्तान को अब हरियालो राजस्थान बनाने के काम की शुरूआत हुई है। मंत्री नागर ने कहा कि आने वाले दिनों प्रदेश में हीट वेव सहन नहीं करनी पड़ेगी। पौधे लगाएंगे तो बारिश होगी और भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

rajasthan-sets-record-for-plantation-on-hariyali-teej-minister-hiralal-nagar-gives-advice-to-congre

मंत्री नागर ने कहा कि हम पौधे तो लाखों लगा देंगे लेकिन इन पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी इसके लिए मनरेगा कार्मिकों, अधिकारियों के साथ पंचायतराज के अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। तीन साल तक अधिकारी इन पौधों को वृक्ष बनाने तक जिम्मेदार होंगे।

वहीं मंत्री नागर ने कहा कि राजस्थान में ऊर्जा विभाग नए नवाचार करने जा रहा है। कुछ योजनाएं है जो तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। हम सौर ऊर्जा ला रहे है, हम पम्प स्टोरेज, बेट्री बैकअप ला रहे है। हम ऊर्जा के क्षेत्र

वहीं विधानसभा के सदन में बिते दिन कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के निलम्बन के मामले में मंत्री हीरालाल नागर ने नसीहत देते हुए कहा कि विधायकों को चाहिए कि हमारी और सदन की गरिमा को बनाए रखे, सदन पवित्र सदन होता है, उसका निश्चित रूप से गरिमा बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।

एक अध्यक्ष का जो आसन होता है उसका बहुत सम्मान किया जाना चाहिए। इसकों निश्चित रूप से बहुत आवश्यक है इसलिए सदन में कोई भी गलत हरकत करते है तो अध्यक्ष का जो निर्णय होता है वो सर्वोपरी होता है।

हरियाली तीज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के एक पेड़ मां के नाम-आओ बनाएं हरियालों राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए जिले में एक दिन में एक साथ 5 लाख 84 हजार 482 पौधों का रोपण कर ''हरियालों टोंक'' का संकल्प लिया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की इस अभिनव पहल पर बुधवार को टोंक जिले के लोगों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं एवं राजकीय कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।

माण्डव ऋषि की तपोभूमि, मांडकलां, नगरफोर्ट में आयोजित जिला स्तरीय मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान (एक पेड़ मां के नाम) के तहत प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

जिला परिषद मद से 2 करोड़ 38 लाख की राशि से स्वीकृत कुल 33 विकास कार्यों तथा राजस्थान पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा स्वीकृत 43.10 लाख रुपये एवं मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना में 18 लाख रुपये की राशि से कराए गए विविध कार्यों का लोकार्पण कर आमजन को विकास कार्यों की सौगात दी।

इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान से आने वाली पीढ़ियों के खुशहाल भविष्य को बनाए रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग को राहत देने के लिए कृत संकल्पित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+