राजस्थान के 'कन्हैया कुमार' के नाम से मशहूर मोहसिन रशीद को मिला धमकी भरा खत

टोंक। राजस्थान के टोंक जिले के निवासी मोहसिन रशीद को विरोध प्रदर्शन में शामिल होना और नेतृत्व करना कईयों को रास नहीं आ रहा है। सबसे खास बात यह है कि मोहसिन रशीद राजस्थान के कन्हैया कुमार के नाम से मशहूर होते जा रहे हैं और रशीद का मशहूर होना लगता है किसी को भा नहीं रहा है।

Tonks Kanhaiya Kumar famously received threatening letter

बता दें कि मोहसिन रशीद राजस्थान अनोर्गेनाइज्ड वर्कर्स कांग्रेस के प्रदेश कॉर्डिनेटर हैं। जिन्हें जान से मारने की धमकी भरा खत भारतीय डाक के मार्फत घर भिजवाया गया है। जिसको लेकर मोहसिन रशीद के परिजन काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। इस पूरे प्रकरण की शिकायत कोतवाली टोंक में दी गई है। बता दें कि राजस्थान में सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शनों में मोहसिन रशीद जयपुर, अजमेर, टोंक, कोटा और सवाई माधोपुर आदि जगह शामिल हो चुके हैं। उनका नेतृत्व भी कर चुके हैं। इसी के चलते रशीद काफी जनसमर्थन प्राप्त कर रहे हैं।

वहीं, हाल ही में सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी के सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले संदेश व सांगानेर में कर्फ्यू की चेतावनी वाले वीडियो के जवाब में भी मोहसिन रशीद टोंक का वीडियो भी राजस्थान में वायरल हुआ है तो वहीं, 5 मार्च को मोहसिन रशीद जयपुर के कर्बला में चल रहे एनआरसी और सीएए के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले हैं। उससे पहले उन्हें खत भेजकर जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है।

मीडिया से वार्ता के दौरान मोहसिन रशीद ने बताया कि किसी अज्ञात द्वारा मेरे घर पर धमकी भरा खत भेजा गया। उसमें मुझे जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं, इस धमकी भरे खत को लेकर परिजन काफी चिंतित हो रहे हैं। मैंने सीएए और एनआरसी को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन में पूरे राजस्थान में शामिल हो रहा हूं और इसी से दुखी होकर अज्ञात ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+