Rajasthan News: महिला RAS का प्रेमी से बातचीत का डर्टी ऑडिया वायरल, AEN को हनी ट्रैप में फंसाया
Rajasthan RAS Dirty Audio: राजस्थान प्रशासनिक सेवा की एक महिला की लव स्टोरी, वायरल ऑडियो चर्चा में है। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में महिला आरएएस अधिकारी और पीडब्ल्यूडी विभाग के एईएन के बीच के इस मामले में ब्लैकमेल, हनी ट्रैप बलात्कार और साजिश जैसे गंभीर आरोप भी लग रहे हैं। महिला आरएएस व एईएन की कहानी साल 2023 में तब शुरू हुई जब सवाई माधोपुर जिले के बौंली में रसद विभाग में प्रवर्तन निरीक्षक के रूप में कार्यरत महिला अधिकारी और एईएन की एक जगह पोस्टिंग की वजह से जान-पहचान हुई। मुलाकातें होने लगीं।
मीडिया की खबरों के अनुसार महिला अधिकारी ने अपने प्रेमी इकबाल खान उर्फ कालू को जेल से छुड़ाने के लिए एईएन से रुपए मांगे। आरोपों के अनुसार, उसने शुरुआत में एईएन से 5 लाख रुपये लिए, लेकिन बाद में 15 लाख रुपये और मांगे। इसके बाद महिला अधिकारी के खिलाफ ब्लैकमेल के आरोप लगने लगे, जिसके चलते एईएन ने दौसा जिले के महुआ पुलिस स्टेशन में इकबाल खान और सात अन्य के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई।

जवाबी कार्रवाई में महिला अधिकारी ने एईएन और उसके भाई पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए बौंली थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में एईएन ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और दावा किया है कि महिला अधिकारी और उसके प्रेमी ने उसे ट्रैक करने और नुकसान पहुंचाने के लिए हरसंभव कोशिश की है। 20 नवंबर को एक हमले की रिपोर्ट की और आरोप लगाया कि उन्होंने निगरानी के लिए उनकी कार में जीपीएस सिस्टम तक लगा दिया गया था।
इस बीच सोशल मीडिया पर ऑडिया वायरल हो रहा है, जिसमें महिला आरएएस अधिकारी व उसके प्रेमी के बीच डर्टी बात भी हो रही। यह पहली बार नहीं है जब महिला अधिकारी विवादों में घिरी हैं। इनका तलाक का केस भी चर्चा में रहा। साल 2022 में गंगापुर सिटी में उनके कार्यकाल के दौरान एक राशन डीलर को निलंबित करने का विवादित निर्णय शामिल है।
बौंली सीओ प्रेम बहादुर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय अधिकारी दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों की गहन जांच कर रहे हैं। एईएन द्वारा दर्ज कराए गए मामले की कानूनी कार्यवाही भी उतनी ही गंभीरता से की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications