Gaurav Awards 2026: सोनू सूद की उपस्थिति में 43 चेंजमेकर्स हुए सम्मानित

Gaurav Awards 2026: समाज, उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता, नवाचार और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से रफ्तार हेडलाइन न्यूज़ द्वारा आयोजित 'समाज गौरव अवॉर्ड 2026' का भव्य आयोजन अहमदाबाद के द फोरम, शेला-बोपल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में गुजरात सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिष्ठित अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद रहे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि "वास्तविक सफलता वही है जो समाज के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए। ऐसे सम्मान उन लोगों के लिए प्रेरणा हैं जो निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे रहे हैं।"

Sonu Sood Honours

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआरएम वेद प्रकाश, अपूर्व गोयनका (गोयनका हॉस्पिटल) तथा आईएएस अधिकारी अंजू शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सम्मानित व्यक्तित्वों के कार्यों की सराहना करते हुए समाज में उत्कृष्टता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

समारोह के दौरान कुल 43 उत्कृष्ट व्यक्तित्वों एवं संस्थाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 'समाज गौरव अवॉर्ड 2026' से सम्मानित किया गया। सम्मानित क्षेत्रों में उद्योग, स्टार्टअप, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, संस्कृति, कला और व्यवसाय सहित अनेक क्षेत्र शामिल रहे।

रफ्तार हेडलाइन के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश गोयल ने कहा, "समाज गौरव अवॉर्ड केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि उन लोगों के प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है जो अपने कार्यों से सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। हमारा उद्देश्य ऐसे चेंजमेकर्स को एक मंच देना है, जिनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करें।"

अयोध्या ग्रुप की ओर से समीर शुक्ला एवं हिमांशु अग्रवाल ने कहा, "यह मंच उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन की संस्कृति को मजबूत करता है। हमें इस प्रतिष्ठित पहल का हिस्सा बनने पर गर्व है।"

ईशा रियल एस्टेट डेवलपर्स के चेयरमैन महेश कुशवाह ने कहा,"समाज गौरव अवॉर्ड उन असाधारण व्यक्तित्वों को पहचान देने का सशक्त माध्यम है जिन्होंने अपने कार्यों से समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।"

इस अवसर पर संबोधित करते अपूर्व गोयंका ने समाज के लिए नि: स्वार्थ कार्य करने वाले लोगों का सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए आयोजकों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सारांश फाउंडेशन के कार्यों की जानकारी दी।

इस आयोजन में उद्योग जगत के अग्रणी उद्यमियों, शिक्षाविदों, चिकित्सा विशेषज्ञों, सामाजिक संगठनों, स्टार्टअप संस्थापकों, कॉर्पोरेट लीडर्स एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की। पूरे समारोह में सम्मान, प्रेरणा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया।

'समाज गौरव अवॉर्ड 2026' ने यह सिद्ध किया कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को उत्कृष्टता, नेतृत्व और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी है।

पुरस्कार पाने वालों की सूची

Gaurav Awards 2026
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+