Shiv Sena UBT MP Rebellion: संजय देशमुख कौन? क्या है उद्वव ठाकरे की शिवसेना की बगावत से इनका कनेक्शन?
Who is Sanjay Deshmukh: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 9 लोकसभा सांसदों में से 6 सांसद उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं। इन बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र भेजकर संसद में खुद को अलग समूह के रूप में मान्यता देने की मांग की है।
महाराष्ट्र में उद्वव ठाकरे के साथ ठीक वैसा ही हुआ जैसा बीते सप्ताह पश्चिम बंगाल में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी के साथ हुआ था। हालांकि टीएमसी के बागी सांसदों ने खुलकर विद्राेह किया था लेकिन उद्धव ठाकरे के खिलाफ हुए सियासी ड्रामे की पटकथा अत्यंत गोपनीय ढंग से लिखी गई।

उद्धव ठाकरे से बगावत और शिंदे गुट में शामिल होने की पूरी ये पटकथा सांसद संजय देशमुख ने लिखी। जिसके बाद संजय देशमुख जमकर सुर्खियों में हैं। आइए जानते हैं कौन हैं और कैसे और कब लिखी उद्वव ठाकरे की तबाही की पटकथा...
संजय देशमुख की दिल्ली में एक मुलाकात, कर गई धमाल
🟢पार्टी में बगावत की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे ने मुंबई स्थित 'मातोश्री' में सभी सांसदों की अहम बैठक बुलाई थी, लेकिन यवतमाल-वाशिम के सांसद संजय देशमुख इसमें व्यक्तिगत रूप से शामिल होने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।
🟢इसके तुरंत बाद उनके दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी और केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव से मुलाकात करने की खबर सामने आई।
🟢इस मुलाकात की तस्वीरें सार्वजनिक होते ही महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया और इसे उद्धव ठाकरे खेमे के लिए संभावित झटके तथा बदलते राजनीतिक समीकरणों के संकेत के तौर पर देखा जाने लगा।
🟢बुधवार की सुबह नांदेड़, पुणे और मुंबई से ये छह बागी सांसद एक निजी चार्टर्ड विमान के जरिए दिल्ली पहुंचे थे। ये मिशन पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया।
🟢इस यात्रा के दौरान उनके साथ एकनाथ शिंदे गुट के एक वरिष्ठ शिवसेना नेता भी मौजूद थे, जिन्होंने दिल्ली में स्पीकर से मुलाकात का समन्वय किया।
🟢इसके के चंद घंटे बाद संजय देशमुख बाकी बागी सांसदों संजय जाधव, नागेश पाटिल अष्टिकर, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय दीना पाटिल के साथ स्पीकर ओम बिरला से मिले और एकनाथ शिंदे के गुट में शामिल होने का ऐलान कर उद्धव ठाकरे की शिवसेना को तगड़ा झटका दे दिया।
कौन हैं संजय देशमुख?
55 वर्षीय संजय देशमुख का पूरा नाम संजय उत्तमराव देशमुख है। ये महाराष्ट्र के पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्र यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र से 2024 में सांसद बने। उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते। यवतमाल के मूल निवासी संजय देशमुख ने 1990 के दशक में शिवसेना से राजनीतिक सफर शुरू किया।
कितने पढ़े-लिखें हैं संजय देशमुख?
संजय देशमुख B.Com तक पढ़ाई की है। उन्होंने बी.बी. आर्ट्स एंड कॉमर्स साइंस कॉलेज, दिग्रस से स्टडी की और 1988 में संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
संजय देशमुख का राजनीति करियर
- 1990 के दशक में शिवसेना से राजनीति की शुरूआत की। इसके बाद निर्दलीय, कांग्रेस और भाजपा के साथ भी जुड़े रहे।
- 1999 और 2004 में दिग्रस से निर्दलीय विधायक चुने गए।
- महाराष्ट्र सरकार में खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री रह चुके हैं।
- कांग्रेस और भाजपा से भी जुड़े रहे।
- 2022 में उद्धव ठाकरे की शिवसेना में शामिल हुए।
- 2024 में यवतमाल-वाशिम से शिवसेना यूबीटी से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए।
संजय देशमुख कहां से करते हैं कमाई?
संजय देशमुख का मुख्य व्यवसाय कृषि, वेयरहाउस और अन्य बिजनेस हैं। इनके नाम पर S&D Industries और इनकी पत्नी के नाम पर लक्ष्मी पेट्रोलियम नाम से बिजनेस है2
कितने अमीर हैं संजय देशमुख?
2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार इनकी कुल घोषित संपत्ति लगभग ₹28.44 करोड़ रुपये है और इन पर कुल देनदारियां लगभग ₹9.49 करोड़ रुपये है।चुनावी शपथपत्र के अनुसार संजय देशमुख के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।














Click it and Unblock the Notifications