राजस्थान: अलवर में राकेश टिकैत की कार पर हमला, गाड़ी का शीशा टूटा
अलवर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के काफिले पर शुक्रवार को अलवर अज्ञात लोगों ने हमला किया। इसमें में राकेश टिकैत समेत की कार समेत कई वहानों को नुकसान हुआ है। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। काफिले के साथ जा रहे किसान नेताओं ने पुलिस के सामने गुस्सा भी जाहिर किया। पुलि्स ने इस मामले में 4 लोगों को हिरासत में लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसान नेता राकेश टिकैत हरसौली में सभा करने के बाद बानसूर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे बाद जैसे ही काफिला ततारपुर चौराहे के पास आया। यहां दो-चार युवकों ने गाड़ी के काफिले पर पत्थर फेंकें। इस घटना में उनकी कार का पिछला शीशा टूट गया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने टिकैत पर स्याही भी फेंकी। जिसके बाद उनका काफिला उस चौराहे पर रुक गया।
Recommended Video
जिसके चलते वहां की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलावाया। वहीं इस हमले पर राकेश टिकैत की ओर से प्रतिक्रिया आई है। घटना के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने भी ट्वीट कर भाजपा पर आरोप लगाया है। राकेश टिकैत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि, राजस्थान के अलवर जिले के ततारपुर चौराहा, बानसूर रोड़ पर भाजपा के गुंडों द्वारा जानलेवा पर हमला किए गए, लोकतंत्र के हत्या की तस्वीरें।
इसके साथ ही उन्होंने अपनी गाड़ी के फूटे हुए शीशे का एक वीडियो भी जारी किया है। हालांकि पुलिस सुरक्षा के बीच ही टिकैत को वहां से बानसूर पहुंचाया गया है। गुस्साए लोगों ने पुलिस को भी खरी खोटी सुनाई। उधर पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं। लोग ट्विटर पर लगातार राकेश टिकैत पर हुए हमले की निंदा कर रहे हैं।
राकेश टिकैत पर हमले की खबर दिल्ली बॉर्डर पर पहुंची,तो किसान नाराज हो उठे और उन्होंने गाजीपुर बॉर्डर हाइवे जाम कर दिया। हालांकि बाद में दिल्ली बॉर्डर को खोल दिया गया। टिकैत पर हुये इस हमले को लेकर किसान आंदोलन के मंच से बीजेपी को जिम्मेदार ठराया गया है। भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि, हमला करने वाला कुलदीप यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया का करीबी है। वर्तमान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता है। हम ऐसी घटनाओं से डरने वाले नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications