राजस्थान : पुलिस के हत्थे चढ़े VIP लुटेरे, वारदात को अंजाम देने के लिए फ्लाइट से करते थे सफर

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले मेवात इलाके के बदमाश इतने हाई-फाई हो चुके हैं कि वे अब दूरदराज इलाकों में वारदात को अंजाम देने के लिए फ्लाइट से जाते हैं और वारदात करने के बाद वापस भी फ्लाइट से ही लौटते हैं।

कार के जरिए बेंगलुरु

कार के जरिए बेंगलुरु

मेवात के 4 बदमाशों ने ऐसा ही कारनामा कर्नाटक के बेंगलुरु सिटी में किया है, जहां इन आरोपियों ने आरके पुरम इलाके में एटीएम लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दो बदमाश पहले कार के जरिए बेंगलुरु पहुंचे और वहां जाकर एक ऐसे एटीएम की रैकी की जिसके आस-पास सुरक्षा नहीं हो।

 दो और साथी फ्लाइट से बेंगलुरु पहुंचे

दो और साथी फ्लाइट से बेंगलुरु पहुंचे

उसके बाद उनके दो और साथी फ्लाइट से बेंगलुरु पहुंचे और एटीएम लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दो लुटेरे फ्लाइट से वापस राजस्थान लौट आए और बाकी दो कार से ही वापस लौटे। बेंगलुरु पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों को चिन्हित किया और उसके बाद पुलिस की एक स्पेशल टीम सब इंस्पेक्टर मंजूनाथ के नेतृत्व में भरतपुर पहुंची और कई इलाकों में दबिश देने के बाद साजिद और सलीम नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

 29 ऐसे बदमाशों को चिन्हित

29 ऐसे बदमाशों को चिन्हित

बेंगलुरु पुलिस सब इंस्पेक्टर मंजूनाथ ने बताया कि पुलिस ने मेवात के लगभग 29 ऐसे बदमाशों को चिन्हित किया है, जो कि दूरदराज के प्रांतों में जाकर पेटीएम लूट, ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं। भरतपुर पुलिस ने इन बदमाशों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चला रखा है और उम्मीद है कि जल्द ही बाकी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+