Rajasthan Police: कौन है ये जांबाज SI, जिसे 5 बदमाशों से भिड़ने पर भजन लाल सरकार ने बनाया इंस्पेक्टर
SHO in Mangrol of Baran Police: फायरिंग करके भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए जान की बाजी लगा देने वाले सब इंस्पेक्टर रामस्वरूप मीणा की बहादूरी को इनाम मिला है।
राजस्थान की भजन लाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस के इस जांबाज एसआई को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया है। इन्हें विशेष पदोन्नति का लाभ दिया गया है।

यह भी पढ़ें- ADR रिपोर्ट में खुलासा, वसुंधरा से डबल पैसे खर्च कर भजन लाल बने CM, जानें दीया, गहलोत का भी हिसाब?
रामस्वरूप मीणा के साहस की कहानी 6 जून 2023 की है। तब एसआई रामस्वरूप मीणा राजस्थान के बारां जिले के मांगरोल थाना प्रभारी पद पर तैनात थे।
इधर, 6 जून 2023 को कोटा शहर के रानपुर इलाके में हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियों में सवार होकर आए पांच बदमाशों ने दो लोगों पर फायरिंग की।
फायरिंग के हरियाणा के ये पांचों बदमाशों कोटा से बारां की ओर भाग गए। बदमाशों में हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क व अन्य शामिल थे।
कोटा पुलिस की इत्तला पर बारां के मांगरोल एसएचओ रामस्वरूप मीणा ने नाकाबंदी की। इसी दौरान आए बदमाश पुलिस नाकाबंदी तोड़कर भाग गए।

तब एसआई रामस्वरूप मीणा और उनकी टीम ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, मगर रामस्वरूप मीणा और उनकी टीम पीछे नहीं हटी।
जवाबी फायरिंग में रामस्वरूप मीणा की टीम ने बदमाशों की गाड़ी के टायर पर फायर किया, जिससे टायर फट गया तो भी बदमाश तीन टायरों पर गाड़ी को दौड़ाते रहे। पुलिस पर फायर किया तो दो पुलिसकर्मियों राहुल और विजय को गोली लगी।
खुद सब इंस्पेक्टर रामस्वरूप मीणा की आंख के नीचे भी गहरी चोट लगी थी।
आखिर में एसआई रामस्वरूप मीणा की टीम ने बदमाशों की गाड़ी को घेर लिया। स्कॉर्पियो को घेरने के बाद भी गाड़ी में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया, लेकिन पुलिसकर्मी डरे नहीं।
आखिर में पुलिस टीम ने बहादूरी दिखाते हुए बदमाशों को ललकारा और फिर दबोच लिया। पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारी की बहादूरी की एसपी राजकुमार चौधरी ने काफी तारीफ की थी और पदोन्नति के लिए पुलिस मुख्यालय को लिखा।












Click it and Unblock the Notifications