Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ADR रिपोर्ट में खुलासा, वसुंधरा से डबल पैसे खर्च कर भजन लाल बने CM, जानें दीया, गहलोत का भी हिसाब?

ADR Report on Rajasthan Election 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव में किसने पैसा पानी की तरह बहाया और कौन नाममात्र के खर्च में विधायक बन गया। इसको लेकर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और राजस्थान इलेक्शन वॉच ने रिपोर्ट जारी की।

एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राजस्‍थान के मौजूदा सीएम भजनलाल शर्मा के चुनाव का खर्च पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के चुनाव खर्च से डबल है। वहीं, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट से दोगुने रुपए खर्च किए हैं।

ADR Report on Rajasthan MLA

25 नवंबर को हुए राजस्‍थान विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के चुनाव में प्रत्‍येक विधायक ने औसतन 22.53 लाख रुपए खर्च किए हैं। सबसे ज्‍यादा खर्च 37.85 लाख रुपए भोपालगढ़ से कांग्रेस विधायक गीता बरवड़ व सबसे कम 5.84 लाख रुपए सादुलपुर से बसपा विधायक मनोज न्‍यांगली ने खर्च किए हैं। जबकि चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपए थे।

अगर पार्टीवार देखें तो कांग्रेस के विधायकों ने औसत 7.59 लाख और भाजपा विधायक औसतन 6.41 लाख खर्च किए हैं। निर्दलीय ने 8.81 लाख और बीएपी विधायक ने 8.91 लाख रुपए औसत खर्च किए हैं। वहीं, आरएलपी के हनुमान बेनीवाल का चुनाव खर्च 17.30 लाख रुपए रहा है।

हीरालाल नागर ने दीया कुमारी को भी पीछे छोड़ा

मंत्रियों में चुनाव खर्च के मामले में 37 लाख रुपए के साथ ऊर्जा राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर सबसे आगे हैं। मंत्रियों में सबसे कम खर्च 9.75 लाख रुपए कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का रहा है। डिप्‍टी सीएम दीया कुमारी ने 16.36 और प्रेमचंद बैरवा ने 14.97 लाख रुपए खर्च किए।

बता दें कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 78 के अनुसार, चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को चुनाव के परिणाम की घोषणा की तारीख से 30 दिन में अपने चुनाव खर्चों की एक प्रतिलिपि सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करनी होती है।

सबसे ज्‍यादा खर्च करने वाले टॉप टेन MLA

गीता बरवड़, भोपालगढ़ 37.85 लाख
भीमराज भाटी, पाली 37.40 लाख
हीरालाल नागर, सांगोद 37.36 लाख
जयदीप बिहाणी, गंगानगर 37.31 लाख
शांति धारीवाल, कोटा उत्‍तर 36.75 लाख
रामकेश मीणा, गंगापुर 34.70 लाख
जाकिर हुसैन गैसावत, मकराना 34.48 लाख
विनोद गोठवाल, पीलीबंगा 34.01 लाख
कांति प्रसाद, थानागाजी 33.68 लाख
उदयलाल डांगी, वल्‍लभनगर 33.28 लाख

सबसे कम खर्च करने वाले टॉप टेन MLA

मनोज न्‍यांगली, 5.84 लाख
प्रताप सिंह सिंघवी, 5.89 लाख
जुबेर खान, 8.25 लाख
डॉ. प्रियंका चौधरी, 8.74 लाख
सुभाष मील, 9.04 लाख
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, 9.75 लाख
रामनिवास गावडिया, 10.28 लाख
हरीश मीणा, 10.34 लाख
कुलदीप धनखड़, 10.45 लाख
दयाराम परमार, 10.56 लाख

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+