Alert! राजस्थान में आज बंद हैं Petrol pump, जानिए क्या है वजह?
Petrol pump Strike Rajasthan: देश में किसान आंदोलन के बीच राजस्थान के पेट्रोल पंप संचालक भी हड़ताल पर जाने वाले हैं। ऐसे में राजस्थान में 10 मार्च व 11 मार्च पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि 8 मार्च को शाम चार बजे सभी जिलाध्यक्ष, सचिव व कार्यकारिणर सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें दो दिन पेट्रोल पंपों पर हड़ताल का फैसला लिया।

भाटी के अनुसार राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी के बाद भी राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं किया जा रहा है। ना ही ऑयल कंपिनयों द्वारा पिछले साल साल से डीलर कमीशन बढ़ाया जा रहा है। बैठक में सभी जिलों के अध्यक्ष, सचिव और आरपीडीए कार्यकारिणी उपस्थित थे।
बैठक में राजस्थान में ल्यूब ऑयल एवं प्रीमियम प्रॉडक्ट की जबरन आपूर्ति करने को लेकर विस्तार से चर्चा करके तय किया कि 10 मार्च 2024 को सुबह छह बजे से लेकर 12 मार्च 2024 को शाम छह बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखेंगे।
दो दिन राजस्थान में कोई भी डीलर किसी भी प्रकार की खरीद व बिक्री नहीं करेगा। सोमवार को दोपहर 12 बजे स्टेच्यू सर्किल जयपुर से सचिवालय तक डीलर्स की मौन रैली निकाली जाएगी।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि पेट्रोल पंप संचालकों ने आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए ही हड़ताल का ऐलान किया है। अगर राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार पेट्रोल पंप संचालकों की माँगों पर विचार नहीं करेगी तो मजूबरन आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएगी। अनिश्चितकाल बंद का फैसला भी ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications