Ram Mandir: राजस्‍थान के श्रवण कुमार ने पीपल के पत्‍तों पर उकेरे भगवान राम, लक्ष्‍मण व माता सीता

राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा महोत्‍सव 22 जनवरी 2024 के मौके पर राजस्‍थान के पाली के एक कलाकार श्रवण कुमार ने पीपल पत्‍तों पर अनूठी कलाकृति बनाई है।

कलाकार श्रवण कुमार ने 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले नुकीली नोक का उपयोग करके 'पीपल' के पत्तों पर भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की आकृतियाँ बनाई हैं।

 Lord Ram Family pictures on Peepal leaves

यह भी पढ़ें - Ghee for Ram Mandir: कौन हैं वो संत, जिन्‍होंने रावण के ससुराल जोधपुर से राम मंदिर के लिए भेजा 600 KG घी?

देशभर से तमाम कलाकार अपनी-अपनी कला के जरिए भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण पर व रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

अयोध्‍या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संतों और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में हुआ।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हाल ही में घोषणा की है कि समारोह में 'मंगल ध्वनि' नामक एक शानदार संगीत कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार शामिल होंगे और सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: राम मंदिर में राजस्‍थान का योगदान, पत्‍थर भरतपुर से, घी जोधपुर से व मूर्ति बनी जयपुर में

उत्तर प्रदेश के लखनऊ को भगवान राम के पोस्टरों और झंडों से सजाया गया है, जबकि देशभर के शहर रोशनी, भगवान राम के प्रमुख कटआउट और भगवान राम को समर्पित धार्मिक पोस्टरों से जगमगा रहे हैं।

क्रिकेट, फिल्म, संत समाज, राजनीति, कला, साहित्य और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों से विशेष अतिथियों को निमंत्रण दिया गया है। अयोध्या में राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठानों की शुरुआत 16 जनवरी से हो रही है, मुख्य समारोह से एक सप्ताह पहले तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

उल्‍लेखनीय है कि राम मंदिर निर्माण में राजस्‍थान का भी योगदान है। राम मंदिर बनाने में राजस्‍थान के भरतपुर के बंशी पहाड़ का पत्‍थर काम में लिया गया है। मार्बल मकराना का लगा है। जोधपुर की गोशाला से 600 किलोग्राम घी आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+