Ghee for Ram Mandir: कौन हैं वो संत, जिन्होंने रावण के ससुराल जोधपुर से राम मंदिर के लिए भेजा 600 KG घी?
Ghee from Jodhpur for Ram Mandir: राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इस मौके पर जानिए उस संत के बारे में जिन्होंने राम मंदिर के लिए 600 किलोग्राम घी भेजा है।
हम बात कर रहे हैं कि राजस्थान के जोधपुर में बनाड़ रोड स्थित बसंत विहार में राम धर्म गौशाला के संचालक राम धर्म गोशाला जोधपुर के संचालक संत महर्षि सांदीपनि जी महाराज की।

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: जिस गाय के घी से राम मंदिर की पहली आरती होगी, वो बिना गर्भधारण के 6 साल तक देती रही दूध
22 जनवरी 2024 की दोपहर को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर के लिए देशभर से मिले योगदान का जिक्र किया। 600 किलोग्राम घी के बारे में भी बताया।
वन इंडिया हिंदी से बातचीत में महर्षि सांदीपनि जी महाराज ने बताया कि वे राजस्थान में रावण के ससुराल जोधपुर में बनाड़ रोड स्थित बसंत विहार में राम धर्म गौशाला संचालित करते हैं। यहां की गायों का 600 किलो राम मंदिर के लिए भेजा है।
महर्षि सांदीपनि जी महाराज ने उन्होंने साल 2014 में गोकशी के लिए ले जाई जा रही 60 गायों को बचाकर गोशाला खोली थी। आज गोशाला में गोवंश की संख्या 350 तक पहुंच गई।
यह भी पढ़ें- Ram Mandir: राम मंदिर में राजस्थान का योगदान, पत्थर भरतपुर से, घी जोधपुर से व मूर्ति बनी जयपुर में
विशेष जड़ी बूंटी की मदद से पिछले नौ साल से राम मंदिर के लिए गोशाला की गायों घी एकत्रित कर रहे थे। 600 किलो घी 108 कलशों में भरकर 9 दिसंबर 2023 अयोध्या पहुंचाया है।
खास बात है कि रामलला की पहली आरती के लिए गोशाला की उस काली कपिला गाय का घी भेजा गया है, जो बिना गर्भधारण के ही छह साल तक दूध देती रही।
यह भी पढ़ेंं- Ram Mandir in Google: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ने गूगल ट्रेंड में तोड़े सारे रिकॉर्ड, सुबह 4 बजे से बढ़ रहा












Click it and Unblock the Notifications