Rajasthan News: मेवाराम जैन की वापसी पर कांग्रेस में घमासान, पूर्व CM अशोक गहलोत बोले- 'मतभेद भूलने होंगे'
Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस में सिर फुटव्वल कम होती नहीं दिख रही है। पूर्व विधायक मेवाराम की वापसी पर घमासान तेज हो गया है और कई कार्यकर्ताओं ने इस पर नाराजगी जताई है। अब इस पूरे विवाद पर टिप्पणी करते हुए पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सबको एकजुट होकर रहना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के एक धड़े में नाराजगी पर कहा कि मेवाराम की वापसी का फैसला कांग्रेस कमेटी में आपसी सहमति से और काफी सोच-विचारकर लिया गया है। यह फैसला सबकी राय से लिया गया है।
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कमेटी बनी हुई है अनुशासन समिति उसकी रिकमेंडेशनस हुई हैं, फिर सबकी राय की गई है। इसके बाद मीटिंग में इस पर चर्चा हुई और फिर सर्व-सम्मति से इस पर राय बनी है।

Rajasthan Congress में घमासान की चल रही खबरें
राजस्थान कांग्रेस में विवाद की खबरें काफी समय से चलती आ रही हैं। पहले भी सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच तकरार की खबरें आई थीं और काफी हंगामा हुआ था। पूर्व विधायक मेवाराम जैन की वापसी पर बाड़मेर सहित कई जिलों में कांग्रेस के नेता भारी विरोध कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस की विचारधारा सबको साथ लेकर चलने की है। हम सभी धर्म और जाति को साथ लेकर चलते हैं। सभी कार्यकर्ताओं को यही कहना है कि देश हित में यही जरूरी है कि सब लोग एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाएं।'
यह भी पढ़ें: राजस्थान में शराब तस्करी से जुड़े 5500 से अधिक केस होंगे वापस, गृह विभाग ने जारी किए आदेश
Ashok Gehlot ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी नसीहत
मेवाराम जैन की पार्टी में वापसी को लेकर काफी विरोध है। विधानसभा के पिछले चुनाव के बाद आपत्तिजनक वीडियो की सीडी सामने आने पर उन्हें पार्टी से निकाला गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर काफी आक्रोश है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि देश हित में कांग्रेस मजबूत बने, यह सबके लिए जरूरी है। उन्होंने कहा, 'कार्यकर्ताओं को यह समझना होगा कि पुराने मतभेदों को भुलाकर सबको आगे बढ़ना होगा। देशहित में हाथ मिलाकर कांग्रेस को मजबूत करना होगा।'
यह भी पढ़ें: IAS Ashok Khemka Retirement: कोलकाता में जन्मे अशोक खेमका, हरियाणा में हुड्डा-वाड्रा के कैसे ला दिए थे पसीने












Click it and Unblock the Notifications