Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IAS Ashok Khemka Retirement: कोलकाता में जन्‍मे अशोक खेमका, हरियाणा में हुड्डा-वाड्रा के कैसे ला दिए थे पसीने

IAS Ashok Khemka Retirement: भारत के सबसे ईमानदार आईएएस अधिकारी अशोक खेमका आज 30 अप्रैल 2025 (बुधवार) को रिटायर हो रहे हैं। अशोक खेमका भारतीय प्रशासनिक सेवा के वो अधिकारी हैं, जिन्‍होंने अपनी वर्किंग स्‍टाइल से हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा तक के पसीने ला दिए थे।

दरअसल, अक्टूबर 2012 में रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी और DLF के बीच हुए गुरुग्राम स्थित जमीन सौदे के म्यूटेशन को रद्द कर दिया था, जिसमें 3.5 एकड़ जमीन का हस्तांतरण हुआ था। उस समय आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने इस सौदे को "नकली लेन-देन" करार दिया और इसकी जांच की सिफारिश की थी।

IAS Ashok Khemka Retirement 2025

साल 2012 में जब आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने रॉबर्ट वाड्रा और डीएलएफ के बीच हुए ज़मीन सौदे की जांच की और म्यूटेशन (खाते के नामांतरण) को रद्द किया था, उस समय वह हरियाणा सरकार में राजस्व विभाग के महानिरीक्षक (Inspector General of Registration) के पद पर कार्यरत थे।

IAS Ashok Khemka 57 transfers: अशोक खेमका के 33 साल में 57 बार तबादले

हरियाणा कैडर में साल 1919 के आईएएस अशोक खेमका ने गुरुग्राम के खेड़की दौला इलाके में स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी द्वारा खरीदी गई ज़मीन के ट्रांज़ैक्शन की जांच की और उसे "फर्जी और अवैध" बताते हुए म्यूटेशन को रद्द कर दिया था। इसके बाद उन्हें जल्द ही इस पद से हटा दिया गया था, जो उनके लगातार तबादलों की श्रृंखला का एक और उदाहरण बना। 33 साल में 57 बार तबादले हुए हैं।

IAS Ashok Khemka Retirement 2025

आईएएस अशोक खेमका द्वारा उजागर किए गए इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रियल एस्टेट दिग्गज DLF के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी। साथ ही ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज और वाड्रा की फर्म स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी को भी इस मामले में नामजद किया गया है।

यह भी पढ़ें- IAS Ashok Khemka Retirement: भारत के सबसे ईमानदार आईएएस अशोक खेमका की पूरी कहानी, 57 बार क्‍यों हुए ट्रांसफर?

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ साठगांठ का आरोप

एफआईआर में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2008-09 के दौरान, लगभग 350 एकड़ भूमि महज 58 करोड़ रुपये में वाड्रा की कंपनियों को आवंटित की गई, जबकि इसी ज़मीन से उन्हें लगभग 5,000 करोड़ रुपये का व्यावसायिक लाभ हुआ। एफआईआर में वाड्रा पर राजनीतिक रसूख का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ साठगांठ का आरोप है। यह सौदा भूमि लाइसेंसिंग में अनियमितताओं और दस्तावेज़ों की जालसाजी के आरोपों से भी घिरा हुआ है।

IAS Ashok Khemka Retirement 2025

रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिक्रिया

उस समय FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए वाड्रा ने कहा था कि "यह मामला चुनावी माहौल में लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश है। यह 10 साल पुराना मामला है, इसमें अब नया क्या है?" वाड्रा इससे पहले इस भूमि विवाद को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी गए थे, लेकिन दोनों ही जगह उनकी याचिकाएं खारिज कर दी गईं।

IAS Ashok Khemka Retirement 2025

Ashok Khemka honest IAS officer: आईएएस अशोक खेमका के अन्‍य चर्चित मामले

हरियाणा सीड्स डील घोटाला (2013): हरियाणा सीड्स डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (HSDC) में बीजों की खरीद-फरोख्त में भारी घोटाले का खुलासा किया। आरोप था कि घटिया बीज ऊंचे दामों में खरीदे गए जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। इसके अलावा गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव की ज़मीन का मामला।वाड्रा के ज़मीन सौदे से जुड़ा ही यह मामला था, जिसमें उन्होंने लाइसेंस प्रक्रिया की जांच करवाई और कई अनियमितताओं की जानकारी उजागर की।

आईएएस अशोक खेमका कौन हैं?

आज 30 अप्रैल 2025 को रिटायर हो रहे हरियाणा कैडर के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। अशोक खेमका का जन्‍म 30 अप्रैल 1965 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ। आज रिटायरमेंट के मौके पर अशोक खेमका का जन्‍मदिन भी है।

IAS Ashok Khemka Retirement 2025

अशोक खेमका ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद हरियाणा कैडर में 15 सितंबर 1991 को नारनौल SDO (Civil) के पद पर ज्‍वाइन किया था। यह उनकी पहली पोस्टिंग थी। आज अशोक खेमका हरियाणा सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव, परिवहन विभाग के पद से रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट पर चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट की चौथी मंजिल पर मुख्‍य कमेटी रूम में शाम पांच बजे विदाई समारोह रखा गया है।

यह भी पढ़ें- Fact Check: सरवन कुमारी ने नहीं क्रैक की UPSC, 145वीं रैंक देख बंटवाई मिठाई, IPS अंशिका वर्मा ने बताया सच

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+