Anmol Bishnoi: US से भारत डिपोट Lawrence का भाई अब 11 दिन NIA हिरासत में, खुलेंगे काले राज!
Gangster Anmol Bishnoi Update News Hindi: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात शूटर व उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई (25) को आखिरकार अमेरिका से चार्टर्ड फ्लाइट से भारत लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट से हाई सिक्योरिटी के साथ अनमोल को सीधे पटियाला कोर्ट में पेश किया गया। यहां NIA ने अनमोल की हिरासत मांगी। कोर्ट ने दिल्ली की अदालत ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को 11 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया।
अनमोल- जो NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्या (12 अक्टूबर 2024) का मुख्य साजिशकर्ता है। अनमोल के खिलाफ 31 केस दर्ज हैं, जिनमें सिद्धू मूसेवाला हत्या (मई 2022), सलमान खान घर गोलीबारी (अप्रैल 2024) शामिल। NIA ने 10 लाख का इनाम घोषित किया था। क्या खुलेगा गैंग का काला साम्राज्य? आइए, जानते हैं पूरा मामला..

Anmol Bishnoi Crime History: फर्जी पासपोर्ट से भागा, RCN जारी- 31 केस, 22 राजस्थान में
अनमोल- लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है, जो 15 मई 2022 को 'भानु' नाम के फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भागा। नवंबर 2024 में US इमिग्रेशन ने फर्जी दस्तावेजों पर गिरफ्तार किया। जमानत पर बाहर आया, लेकिन मार्च 2025 में भारत के अनुरोध पर US स्टेट डिपार्टमेंट ने केस डिटेल्स मांगे। 6 दिसंबर 2022 को इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी किया।
अनमोल पर 31 मुकदमे: 22 राजस्थान में (एक्सटॉर्शन, हत्या), 9 गिरफ्तारी वारंट। NIA ने दो केस में आरोपी बनाया। लॉरेंस गैंग का पंजाब-हरियाणा-राजस्थान-दिल्ली नेटवर्क चलाने में अनमोल की मुख्य भूमिका।
Anmol Bishnoi Criminal Cases: बाबा सिद्दीकी से सिद्धू मूसेवाला हत्या- ऑडियो क्लिप्स बने सबूत
- बाबा सिद्दीकी हत्या (12 अक्टूबर 2024): मुंबई के बांद्रा में NCP नेता को गोली मार दी। मुंबई पुलिस ने 26 गिरफ्तारियां कीं, MCOCA लगाया। चार्जशीट में अनमोल को 'मास्टरमाइंड' बताया। गिरफ्तार शूटर्स के फोन से अनमोल की आवाज वाली ऑडियो क्लिप्स मिलीं, जो हत्या के निर्देश देती हैं।
- सिद्धू मूसेवाला हत्या (मई 2022): पंजाबी सिंगर की हत्या में अनमोल मुख्य साजिशकर्ता।
- सलमान खान घर गोलीबारी (अप्रैल 2024): बिश्नोई गैंग का 'धमकी' हमला।
NIA का फोकस: इन केसों में अनमोल की भूमिका उजागर करना। प्रत्यर्पण से गैंग के फंडिंग, OGWs (ओवरग्राउंड वर्कर्स) का नेटवर्क खुलेगा।
Lawrence Bishnoi Update News: भाई लॉरेंस कहां? अनमोल की गिरफ्तारी से झटका
अनमोल का बड़ा भाई लॉरेंस बिश्नोई (32) इस वक्त जेल में बंद हैं। 2023 में मनी लॉन्ड्रिंग और MCOCA केस में गिरफ्तार। लॉरेंस-अनमोल की जोड़ी गैंग को कंट्रोल करती थी- अनमोल एक्सटॉर्शन और शूटिंग्स मैनेज करता। अनमोल की गिरफ्तारी से लॉरेंस को बड़ा झटका लगा होगा।
Anmol Bishnoi Deports Expenses: भारत सरकार उठाएगी, अनुमानित 2-3 करोड़- NIA/MEA का बोझ
एविएशन एक्सपर्ट्स की मानें तो, नॉर्मल अमेरिका से भारत चार्टर्ड फ्लाइट का खर्चा डेढ़ से ढाई करोड़ रुपए का आता है। लेकिन, अनमोल को अमेरिका से भारत लाने में NIA और MEA (विदेश मंत्रालय) के तहत चार्टर्ड फ्लाइट का किराया, सिक्योरिटी और लीगल फीस शामिल है। स्रोतों के मुताबिक, ऐसे हाई-प्रोफाइल प्रत्यर्पण/डिपोर्ट केस में खर्च 2-3 करोड़ तक होता है- फ्लाइट (₹1-1.5 करोड़), टीम ट्रैवल और कोर्ट फीस। US-भारत एक्सट्राडीशन ट्रीटी के तहत भारत ही पेमेंट करता है। क्या NIA को नया ब्रेकथ्रू मिलेगा? अपडेट्स के लिए बने रहें।
ये भी पढ़ें- Anmol Bishnoi Update: US से भारत लाया गया अनमोल, पहने महंगे जूते-जैकेट, सीधे कोर्ट में पेशी-खुलेंगे काले राज!












Click it and Unblock the Notifications