Rajasthan New Map: राजस्थान में 2.06 करोड़ लोगों का पता बदला, अब अपडेट करवाने होंगे ये दस्तावेज
Rajasthan New Districts Map 2023: राजस्थान में अब 50 जिले, 10 संभाग हो गए। 19 नए जिलों में लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, जनाधार, पेन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र पता बदलवाना पड़ेगा।
Rajasthan ka naya naksha: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के मंत्रीमंडल ने साल 2023 में 19 नए जिलों के सीमांकन को मंजूरी दे दी है। 7 अगस्त 2023 से प्रभारी मंत्री नए जिलों में जाकर उनकी स्थापना करेंगे।
राजस्थान में आजादी के बाद से जिलों का सबसे बड़ा पुनर्गठन अशोक गहलोत सरकार के 2018-2023 के कार्यकाल में हुअआ है। 19 नए जिले व 3 नए संभाग के बाद अब राजस्थान में जिलों की कुल संख्या बढ़कर 50 व संभाग 10 हो गए हैं।

नए जिले बनने से लोगों के मौजूदा जिला मुख्यालय से दूरी घट गई है। नए जिलों में प्रशासनिक कामकाज के साथ-साथ विकास भी गति पकड़ेगा। सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सकेगा।
राजस्थान के 50 जिलों का नया नक्शा 4 अगस्त 2023 को जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब राजस्थान के जिलों का इतिहास के साथ-साथ भूगोल भी बदल गया और आमजन का पता भी।
नए जिलों में ये पते बदलेंगे
नए जिलों में शामिल हुए 2.6 करोड़ लोगों को अब ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, जनाधार, पेन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, विवाह प्रमाण पत्र आदि में पता बदलवाना पड़ेगा।
राजस्थान की नई सियासी तस्वीर
राजस्थान में विधानसभा की 200 सीट हैं। 19 नए जिले बनने से सीटों की संख्या पर कोई असर नहीं पड़ेगा, मगर 200 में से 120 सीटें नए जिलों में इधर-उधर हैं। इनका सियासी गणित जरूर बदल सकता है।
जैसलमेर सबसे बड़ा व दूदू सबसे छोटा जिला
राजस्थान में क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़ा जिला जैसलमेर है। जैसलमेर की नोख उपतहसील के गांव नए जिले फलौदी में शामिल होने के बावजूद जैसलमेर राजस्थान का सबसे बड़ा जिला बना हुआ है। वहीं, अब राजस्थान का सबसे छोटा जिला दूदू बन गया है। पहले धौलपुर था।












Click it and Unblock the Notifications