Rajasthan New Districts: राजस्थान में नहीं बनेंगे नए जिले, जानें कौनसे जिलों की अटकी अधिसूचना?
Rajasthan New Districts Malpura Kuchaman Sujangarh: राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार ने प्रदेश में नए जिले बनाने से इनकार कर दिया है। इन जिलों की घोषणा अशोक गहलोत सरकार ने की थी।
राजस्थान भजन लाल शर्मा में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने विधानसभा में एक सवाल के जवाब में साफ किया कि नए जिलों पर बनी समिति भंग की जा चुकी है। नए जिलों के संबंध में अभी कोई विचार नहीं है।

दरअसल, देवली-उनियारा से कांग्रेस विधायक हरीश मीणा के सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि 6 अक्टूबर 2023 को तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत ने टोंक से मालपुर, चूरू से सुजानगढ़ और नागौर से कुचामन अलग जिला बनाने की घोषणा की थी।
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान विधानसभा सत्र में एक सवाल पर राजस्व मंत्री ने जवाब दिया कि 7 अक्टूबर 2023 को कैबिनेट ने मंजूरी दी और इन जिलों का सीमांकन करने के लिए हाई पावर कमेटी बनाई। कमेटी से सिफारिश नहीं मिलने से राजस्व विभाग ने तीनों नए जिलों की अधिसूचना जारी ही नहीं की।
नए जिलों के लिए बनाई गई कई हाई पावर की कमेटी को 18 दिसंबर को खत्म किया जा चुका है। अब तीनों जिलों के गठन और सीमांकन करने या नहीं करने के बारे में हाई लेवल पर विचार विमर्श के बाद ही कोई फैसला लिया जाना संभव हो पाएगा।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में चुनावी साल 2023 में अशोक गहलोत ने पहले 19 और फिर 3 नए जिले बनाने की घोषणा की। राजस्थान में जिलों की संख्या कुल 33 से बढ़कर 53 तक पहुंच गई। पहले वाले 19 जिलों में तो जिला स्तरीय अधिकारी भी लगा दिए गए, मगर तीन नए जिलों की अधिसूचना अटक गई है।
राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार अशोक गहलोत के समय लागू की गई ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को भी बदलकर नई पेंशन स्कीम (NPS) लागू करने की ओर है।












Click it and Unblock the Notifications