Rajasthan News: चार बच्चों की हत्या कर मां ने खुद लगा ली फांसी, एक साथ 5 शव देख सिहर उठे ग्रामीण
Rajasthan News: राजस्थान में एक मां ने अपने चार बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगा ली। तीन बेटी, एक बेटे और मां की उठी एक साथ अर्थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में बड़ी घटना सामने आई है। मंडली थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने चार बच्चों को धान के ड्रम में बंद करने के बाद खुद फांसी लगा ली। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पांचों शवों को कल्याणपुरी शवगृह भेज दिया है। एफएसएल की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। एक तहसीलदार मंडली थानाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस के मुताबिक जेठा राम की पत्नी उर्मिला शनिवार को अपने चार बच्चों के साथ घर पर थी। जबकि उसका पति जेठाराम जोधपुर मजदूरी करने गया हुआ था। दोपहर के समय उर्मिला ने अपने बच्चों भावना (8), विक्रम (5), विमला (3) और मनीषा (2) को बाजरे के टैंकर में बंद कर दिया।
Recommended Video

इसके बाद उसने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब आसपास रहने वाले उनके रिश्तेदारों ने शाम तक बच्चों और महिलाओं को नहीं देखा तो वे उर्मिला के घर गए, जहां उन्हें वह फंदे पर लटकी मिली और उसके बच्चे बाजरे के टैंक में बंद मिले।
यह भी पढ़ें- Maharashtra: अंबेडकर जयंती मनाने के लिए दलित व्यक्ति की हत्या, महाराष्ट्र के नांदेड़ की घटना












Click it and Unblock the Notifications