राजस्थान मौसम की भविष्यवाणी: जून में उम्मीद से दोगुना पानी बरसा, जुलाई में कैसा रहेगा मानसून?

Rajasthan Monsoon Forecast July 2025: राजस्थान मानसून 2025 में जून में अपेक्षा दोगुनी बारिश हुई है। अब बारी जुलाई की है। राजस्थान में जुलाई भी बारिश से भीगा रहने वाला है। हालांकि अनुमान है कि जुलाई में मानसून का मिज़ाज हर हफ्ते बदलता दिखेगा। मौसम विभाग की मानें तो जुलाई की शुरुआत तूफानी बारिश से होगी, लेकिन जैसे-जैसे महीने का अंतिम चरण नज़दीक आएगा, तापमान और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकते हैं।

जून में रिकॉर्ड तोड़ बारिश

राजस्थान में मानसून 2025 ने समय से पहले दस्तक दी और जून में औसतन 66.60 मिमी के मुकाबले 171.30 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 157 फीसदी ज्यादा बारिश है।

Heay Rainfall in rajasthan

यह भी पढ़ें- Rain in Rajasthan: राजस्थान के अलवर-धौलपुर में बाढ़ जैसे हालात, इन 3 जिलों में अतिवृष्टि का अलर्ट

जुलाई में चार हफ्तों की चार अलग कहानियां

मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि जुलाई में पूरे राजस्थान में औसतन 224 मिमी बारिश होती है और इस बार भी लगभग इतना ही आंकड़ा दर्ज हो सकता है। हालांकि महीने के हर हफ्ते मानसून की चाल अलग होगी।

मानसून राजस्थान: पहला हफ्ता (1-7 जुलाई)

तेज बारिश और राहत भरी ठंडक: पूर्वी भारत में बने लो प्रेशर सर्कुलेशन सिस्टम का असर राजस्थान में 2 जुलाई से दिखने लगेगा। जयपुर, भरतपुर, कोटा जैसे इलाकों में जोरदार बारिश होगी। इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी और मौसम खुशनुमा बना रहेगा।

Heay Rainfall in rajasthan

भारी बारिश राजस्थान: दूसरा हफ्ता (8-14 जुलाई)

बंगाल की खाड़ी से बूस्ट मिलेगा मानसून को: बैक-टू-बैक सिस्टम सक्रिय होंगे, जिससे पूरे हफ्ते बारिश का सिलसिला बना रहेगा। कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी हो सकता है। हालांकि तापमान गिरकर 4 डिग्री तक कम रहेगा, लेकिन हवा में नमी के कारण उमस परेशान करेगी।

Heay Rainfall in rajasthan

मौसम राजस्थान: तीसरा हफ्ता (15-22 जुलाई)

मानसून सुस्त पड़ेगा, उमस बढ़ेगी: मध्य जुलाई में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी होगी। बारिश की मात्रा हल्की से मध्यम रह सकती है, लेकिन तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं। गर्मी और चिपचिपी उमस लोगों को परेशान करेगी।

गर्मी राजस्थान: चौथा हफ्ता (23-31 जुलाई)

सामान्य बारिश के साथ उमस का प्रकोप: महीने के आखिरी दिनों में बारिश सामान्य रहेगी, लेकिन खास राहत की उम्मीद नहीं है। तापमान फिर 35 से 40 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। मानसून के असर से कुछ जिलों में हल्की बारिश जरूर मिलेगी, लेकिन उमस बनी रहेगी।

बारिश के साथ बढ़ेगी उमस की चुनौती

जुलाई में राजस्थान को बारिश से राहत तो जरूर मिलेगी, लेकिन लगातार बढ़ती उमस लोगों के लिए नई मुसीबत बन सकती है। किसान वर्ग के लिए यह महीना लाभकारी साबित हो सकता है, लेकिन शहरी इलाकों में जलभराव और उमस से निपटने की चुनौती बनी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+