Rain in Rajasthan: राजस्थान के अलवर-धौलपुर में बाढ़ जैसे हालात, इन 3 जिलों में अतिवृष्टि का अलर्ट
Rain in Rajasthan: मानसून 2025 के बादल राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में जमकर बरस रहे हैं। भारी बारिश के कारण अलवर और धौलपुर जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग जयपुर ने 2 जुलाई 2025 के लिए कोटा, बूंदी और भीलवाड़ा जिलों में अतिवृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, जून के अंतिम सप्ताह में राजस्थान में दस्तक देने के बाद मानसून कुछ समय के लिए सुस्त पड़ गया था, लेकिन जुलाई की शुरुआत में यह फिर से सक्रिय हो गया और पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश हुई है।

पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के प्रभाव से अलवर में कई स्थानों पर जोरदार बारिश हुई, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में अभी जोरदार बारिश का इंतजार है।
राजस्थान में कहां कितनी बारिश हुई?
धौलपुर जिले के बाड़ी में 5.7 इंच और अलवर में 5.1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। भरतपुर जिले के उच्चैन में सबसे अधिक 108 मिमी वर्षा दर्ज की गई। है। इनके अलावा करौली में 2.1, आबू में 1.2 और कोटा में 1 इंच बारिश हुई है।
मानसून 2025 में राजस्थान की बारिश
पूरे राजस्थान में मानसून 2025 के दौरान अब तक औसतन 171.30 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 60.57% कम था। इस बार अब तक 104.7 मिमी अधिक बारिश हो चुकी है और पूरे मानसून सत्र में इसमें और बढ़ोतरी की संभावना है।
राजस्थान में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने कोटा, बूंदी और भीलवाड़ा सहित आस-पास के जिलों में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बीकानेर और जोधपुर में भी 2 से 5 जुलाई के बीच बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Himachal Flood Photos: कुल्लू में बादल फटने के बाद तबाही, देखें 10 दिल दहला देने वाली तस्वीरें












Click it and Unblock the Notifications