Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Live: राजस्‍थान में इस सीट पर ताबड़तोड़ वोटिंग, जानिए कौन जीत रहा?

Rajasthan Voting Percentage in 2024: आम चुनाव 2024 के दूसरे चरण में राजस्‍थान की 13 सीटों पर शुरुआती दो घंटे में 11.77 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले हैं। मतदान सुबह सात बजे से ही शुरू हो गया था, जो शाम छह बजे तक चलेगा।

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Live

कहां-कितना मतदान प्रतिशत (सुबह नौ बजे तक)

अजमेर- 11.66
बांसवाड़ा-12.75
बाड़मेर-12.10
भीलवाड़ा-11.66
चित्‍तौड़गढ़-10.89
जालोर-सिरोही-12.01
कोटा-13.26
पाली-10.50
राजसमंद-11.77
टोंक-सवाई माधोपुर-10.89
उदयपुर-11.88

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Live

बांसवाड़ा में डाक मतपत्र वायरल

बांसवाड़ा में एक सरकारी कर्मचारी का डाक मतपत्र वायरल हो रहा है, जिसमें राजकुमार रोत को वोट दिया जाना दर्शाया गया है। बैलेट पेपर के नंबर 112369 हैं, जो एमबीसी सरकारी कर्मचारी हैं। प्रत्‍याशी विशेष को वोट देने की अपील के साथ सोशल मीडिया पर वायरल करवाया जा रहा है। शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंची है।

पाली में भी दो EVM हुईं खराब

लोकसभा सीट पाली के आऊवा गांव मतदान केंद्र संख्‍या 136 पर दोनों ईवीएम खराब हो गई। ऐसे में शुरूआती समय में मतदान शुरू ही नहीं हो सका। मतदानकर्मी EVM की जांच कर उसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की। ईवीएम खराब होने से कई ग्रामीणों को बिना वोट किए वापस लौटना पड़ा। हालांकि आधा घंटे के अंदर इन दोनों ईवीएम में आई तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया, जिसके बाद मतदाताओं ने अपने मताधिकारी का उपयोग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+