Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: राजस्थान में कांग्रेस चल रही आगे, रविंद्र भाटी की सीट का क्या हाल?
Rajasthan Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान में बाजी पलटती दिख रही है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा पिछड़ गई है। कांग्रेस आगे चल रही है। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है।
सुबह सवा नौ बजे तक की मतगणना में राजस्थान की 25 सीटों में से कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 9 सीटों पर आगे है। शेष पर अन्य हैं।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2014 व 2019 में भाजपा ने सभी 25 सीटें जीती थी। इस बार भी भाजपा 25 सीटें जीतने का दावा कर रही थी। जबकि कांग्रेस ने दावा किया कि उनके सीटें दो अंकों में आएगी। मतलब दस से ज्यादा सीटें जीतेंगे।
राजस्थान की हॉट सीट बाड़मेर में निर्दलीय भाटी रविंद्र सिंह भाटी 2143 वोटों से पीछे चल रहे हैं जबकि कांग्रेस के उम्ममेदाराम बेनीवाल बढ़त बनाए हुए है। भाजपा के कैलाश चौधरी 5281 वोटों से पीछे चल रही है।
राजस्थान के प्रमुख उम्मीदवार
1 गंगानगर (एससी) बी जे पी प्रियंका बालन मेघवाल कांग्रेस -कुलदीप इंदौरा
2 बीकानेर (एससी) बी जे पी अर्जुन राम मेघवाल कांग्रेस गोविंद राम मेघवाल
3 चूरू बी जे पी देवेन्द्र झाझरिया कांग्रेस राहुल कस्वां
4 झुंझुनूं बी जे पी शुभकरण चौधरी कांग्रेस बृजेन्द्र सिंह ओला
5 सीकर बी जे पी सुमेधानंद सरस्वती सीपीआई (एम) अमरा राम
6 जयपुर ग्रामीण बी जे पी राव राजेंद्र सिंह कांग्रेस अनिल चोपड़ा
7 जयपुर बी जे पी मंजू शर्मा कांग्रेस प्रताप सिंह खाचरियावास
8 अलवर बी जे पी भूपेन्द्र यादव कांग्रेस ललित यादव
9 भरतपुर (एससी) बी जे पी रामस्वरूप कोली कांग्रेस संजना जाटव
10 करौली-धौलपुर (एससी) बी जे पी इंदु देवी जाटव कांग्रेस भजनलाल जाटव
11 दौसा (ST) बी जे पी -कन्हैया लाल मीना कांग्रेस मुरारी लाल मीना
12 टोंक-सवाई माधोपुर बी जे पी सुखबीर सिंह जौनापुरिया कांग्रेस हरीश चंद्र मीना
13 अजमेर बी जे पी भागीरथ चौधरी कांग्रेस रामचन्द्र चौधरी
14 नागौर बी जे पी ज्योति मिर्धा आरएलपी हनुमान बेनीवाल
15 पाली बी जे पी पीपी चौधरी कांग्रेस संगीता बेनीवाल
16 जोधपुर बी जे पी गजेंद्र सिंह शेखावत कांग्रेस करण सिंह उचियारड़ा
17 बाड़मेर बी जे पी कैलाश चौधरी कांग्रेस उमेदा राम बेनीवाल
18 जालौर बी जे पी लुंबाराम चौधरी कांग्रेस वैभव गहलोत
19 उदयपुर (एसटी) बी जे पी मन्नालाल रावत कांग्रेस ताराचंद मीना
20 बांसवाड़ा (एसटी) बी जे पी महेंद्रजीत सिंह मालवीय बपतिस्मा राजकुमार रोत
21 चित्तौड़गढ़ बी जे पी चन्द्र प्रकाश जोशी कांग्रेस उदय लाल आंजना
22 राजसमंद बी जे पी महिमा विश्वेश्वर सिंह कांग्रेस दामोदर गुंजल
23 भीलवाड़ा बी जे पी दामोदर अग्रवाल कांग्रेस सीपी जोशी
24 कोटा बी जे पी ओम बिड़ला कांग्रेस प्रह्लाद गुंजल
25 झालावाड़-बारां बी जे पी दुष्यन्त सिंह कांग्रेस -उर्मिला जैन भाया












Click it and Unblock the Notifications