Rajasthan Chunav Result: राजस्थान की 25 सीटों पर अपडेट, 14 सीट पर भाजपा, 11 पर इंडिया गठबंधन का कब्जा
Rajasthan LS Election Result: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है। राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर सभी परिणाम सामने आ गए हैं। 543 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान हुए थे। राजस्थान में भाजपा को 14, कांग्रेस को 08 और इंडिया गठबंधन को 03 सीटें मिली है। एग्जिट पोल के आंकड़ों में राजस्थान में भाजपा को 15 से 20 सीटें जीतने का अनुमान था। लेकिन चुनाव परिणाम सामने आने के साथ ही राजस्थान में बड़ा फेरबदल देखा गया है।
राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों पर मतगणना के पल-पल अपडेट के लिए बने रहें वनइंडिया हिंदी के लाइव ब्लॉग पर

LIVE Feed
Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: राजस्थान में 14 सीट जीत पाई भाजपा, इंडिया गठबंधन ने 11 पर मारी बाजी
राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 14 सीट पर जीत हांसिल की है। वहीं कांग्रेस ने 8 और इंडिया गठबंधन ने 3 सीट पर जीत दर्ज कराई है। सभी सीटों पर परिणाम साफ हो चुके हैं। जीते हुए प्रत्याशियों के समर्थकों में बधाइयों का दौर चल रहा है।
Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: जयपुर ग्रामीण से राव राजेंद्र सिंह जीते, बाहर हंगामा जारी
जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से राव राजेंद्र सिंह चुनाव जीत गए हैं। मतगणना स्थल कॉमर्स कॉलेज के बाहर अनिल चौपड़ा के समर्थकों का हंगामा जारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौके पर पहुंचे थे। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने पुनर्मतगणना की मांग की है।
Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: गहलोत पायलट ने जयपुर ग्रामीण सीट पर पुनर्मतगणना की मांग की
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जयपुर ग्रामीण सीट पर पुनर्मतगणना की मांग की है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर निर्वाचन आयोग से जयपुर ग्रामीण सीट पर पुनर्मतगणना की मांग की है। पायलट का आरोप है कि प्रशासन द्वारा दबाव में कार्य किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए पुनर्मतगणना की मांग की है।
Rajasthan Lok sabha Chunav Result 2024: जयपुर ग्रामीण सीट को लेकर गहमा-गहमी, प्रशासन तैनात
जयपुर ग्रामीण सीट को लेकर कॉमर्स कॉलेज के बाहर हंगामा हो रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौपड़ा के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इस बीच पुलिस और प्रशासन मुस्तैद हो गया है। इस सीट को लेकर चुनाव परिणाम अभी सामने नहीं आए हैं। यहां भाजपा के राव राजेंद्र सिंह और कांग्रेस के अनिल चौपड़ा के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौके पर मौजूद हैं।
Rajasthan Loksabha Chunav Result 2024: जयपुर ग्रामीण सीट पर अब भी टक्कर
राजस्थान की जयपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौपड़ा के बीच अब भी मुकाबला जारी है। इस सीट पर अभी तस्वीर साफ नहीं हो पा रही कि कौन जीत रहा है। फिलहाल इस सीट पर भाजपा के राव राजेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं।
राजस्थान में बीजेपी ने इन सीटों पर बनाई बढ़त
राजस्थान में लोकसभा के चुनाव परिणाम के नतीजों में बीकानेर, झुंझुनूं, जयपुर, अलवर, अजमेर, पाली, जोधपुर, जालौर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़ में आगे हैं। वहीं कांग्रेस श्री गंगानगर, चूरू, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, करौली, दौसा, टोंक-सवाईमाधोपुर और बाड़मेर में आगे है। जबकि सीकर में सीपीआईएम, नागौर में आरएलपी और डूंगरपुर-बांसवाड़ा में बाप आगे चल रही है...
सचिन पायलट का दिख रहा असर
राजस्थान के लोकसभा चुनाव के नतीजों में सचिन पायलट का असर भी नजर आ रहा है। दौसा और जयपुर ग्रामीण सीट के लिए सचिन पायलट ने प्रचार किया था। दौसा में मुरारी लाल मीणा आगे चल रहे हैं। वहीं जयपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौपड़ा बड़े अंतर से आगे निकल गए हैं...
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications