Exit Poll Rajasthan: क्‍या जाट-राजपूतों की नाराजगी राजस्‍थान में BJP से छीनेगी इतनी सारी सीटें?

Rajasthan Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में 1 जून को जारी एग्जिट पोल के अनुमान अगर 4 जून को नतीजों में बदलते हैं तो भाजपा का राजस्‍थान में जीत की हैट्रिक बनाने का सपना टूट जाएगा। साल 2014 व 2019 की तरह भाजपा राजस्‍थान में सभी 25 सीटें नहीं पाएगी।

एक जून को आखिरी चरण के मतदान के बाद विभिन्‍न एजेंसियों की ओर से जारी सारे एग्जिट पोल का निचोड़ (Poll of Polls) ये है कि राजस्‍थान में अबकी बार भाजपा को 18 से 20 सीटें ही मिल पाएगी जबकि 2-4 सीटें कांग्रेस के हाथ में और एक सीट अन्‍य के खाते में जाएगी।

Rajasthan Lok sabha Chunav Exit Poll Result 2024

राजस्‍थान में भाजपा-कांग्रेस का वोट शेयर

राजस्‍थान में भाजपा को सबसे कम 16 सीटें मिलने का अनुमान India Today-Axis My India एग्जिट पोल में लगाया है। इसके मुताबिक भाजपा को 51 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है, जो पिछले चुनाव की तुलना में व कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) को 41 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जो पिछले चुनाव की तुलना में 5 प्रतिशत अधिक है।

राजस्‍थान में कांग्रेस का खाता खुलने की वजह

साल 2014 व 2019 के चुनाव में राजस्‍थान में कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई थी। अब न केवल खाता खुलता दिख रहा बल्कि दो-चार सीटें भी हाथ में आ सकती है। इसकी वजह भाजपा की हार वाले क्षेत्रों के स्‍थानीय फैक्‍टर के साथ-साथ राजस्‍थान में राजपूतों व जाटों की नाराजगी भी है। राजपूत गुजरात की घटना की वजह नाराज दिखे तो भरतपुर-धौलपुर के जाटों को आरक्षण के लिए आंदोलन करना पड़ा है।

राजस्‍थान एग्जिट पोल 2024 लोकसभा चुनाव

India Today-Axis My India: भाजपा को 16-19, कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) को 5-7, अन्‍य को 01-02 सीट
ABP-Cvoter: भाजपा को 21-23, कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) को 2-4, अन्‍य को शून्‍य
News18: भाजपा को 18-23, कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) को 2-7, अन्‍य को शून्‍य
Chanakya: भाजपा को 19-25, कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) को 4, अन्‍य को 2
India TV - CNX: भाजपा को 21-23, कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) को 2-4 व अन्‍य को शून्‍य
TV9-Polstart: भाजपा को 21, कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) को 5 व अन्‍य को 1
Republic Matrize: भाजपा को 22-24, कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) को 3 व अन्‍य को 1

Poll of Polls: भाजपा को 18-20, कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) को 2-4 व अन्‍य को 1

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+