Rajasthan Lok Sabha Chunav Live: राजस्थान में पहले चरण की वोटिंग समाप्त, 50.27 फीसदी मतदान

Rajasthan LS Election Voting Live, लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए आज यानि 19 अप्रैल को मतदान संपन्न हुए। पहले चरण में 21 राज्यों में मतदान हुआ, जिसमें एक राज्य राजस्थान भी है। राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 12 सीटों गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा सीट पर मतदान हुआ।

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Live Voting Percentage LS Election Voters List Cong News in Hindi

यहां कुल 2 करोड़ 53 लाख 15 हजार 541 वोटर निर्वाचन विभाग में पहले चुनाव के लिए पंजीकृत किए गए हैं।

LIVE Feed
Apr 19, 2024, 6:56 PM IST

राजस्थान में पहले चरण की वोटिंग समाप्त

राजस्थान में पहले चरण की वोटिंग समाप्त हो चुकी है। प्रदेश में पांच बजे तक 50.27 फीसदी मतदान हुआ है।
Apr 19, 2024, 12:42 PM IST

सुबह 11 बजे तक 22.51% वोटिंग

राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव जारी है। सुबह 11 बजे तक 22.51% वोटिंग हो चुकी है।
Apr 19, 2024, 10:35 AM IST

जयपुर ग्रामीण में 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत

झोटवाड़ा-वोट प्रतिशत विराटनगर-10.7% शाहपुर-12.33% कोटपूतली-10.49% फुलेरा-10.21% बानसूर-7.77% जमवारामगढ़-10.27% आमेर-11.47%
Apr 19, 2024, 9:17 AM IST

गलत मतदान केंद्र पर वोट पहुंच गए विधायक

जयपुर के हवामहल MLA बालमुकंद आचार्य सुबह हाथोज ग्राम पंचायत के केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। दस मिनट लाइन में लगे रहे। बाद में पता चला कि इस मतदान केंद्र उनका नाम नहीं है।
Apr 19, 2024, 8:32 AM IST

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डाला अपना वोट

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डाला अपना वोट, देखें सीधी तस्वीरें।
Apr 19, 2024, 7:17 AM IST

12 सीटों पर आज हो रहे है मतदान

राजस्थान में पहले चरण की 12 सीटों पर आज हो रहे है मतदान।
Apr 19, 2024, 4:40 AM IST

7 शहरों में होगा मतदान

राजस्थान में आज पहले चरण में पहले चरण में गंगागनर-हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, झुंझ़ुनू, सीकर, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, दौसा, करौली-धौलपुर भरतपुर और अलवर में मतदान होगा।
Apr 19, 2024, 4:31 AM IST

बीकानेर में 1627 पोलिंग बूथ

बीकानेर में एक 1627 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां कुल 58 सहायक मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं। यहां 575 क्रिटिकल पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
Apr 19, 2024, 4:29 AM IST

राजस्थान में मतदान को लेकर चौकसी बढ़ी

आज होने वाली वोटिंग को ध्यान में रखते हुए धौलपुर में पुलिस सक्रिय हो गई है। एमपी-यूपी बॉर्डर पर पुलिस ने चौकरी को बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+