Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karz Mafi 2018-19 : राजस्थान में कर्ज माफी शुरू भी नहीं हुई कि सामने आया करोड़ों का घोटाला

Dungarpur News, डूंगरपुर।

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के दस दिन के अंदर ही लाखों किसानों के करोड़ों के कर्ज माफ कर दिए गए थे। इस कर्ज माफी योजना 2019 की अभी तक प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई कि राजस्थान में कर्ज माफी के नाम पर करोड़ों रुपए के घोटाले सामने आए हैं।

Rajasthan loan Scam cases

ये घोटाले सहकारी समितियों से जुड़े हैं। घोटालेबाजी के आरोप किसी और पर नहीं बल्कि कथित तौर पर समितियों के व्यवस्थापकों व सचिवों पर लग रहे हैं। नित नए घोटाले उजागर हो रहे हैं।

डूंगरपुर में दो करोड़ का फर्जी लोन घोटाला

डूंगरपुर में दो करोड़ का फर्जी लोन घोटाला

ताजा मामला डूंगरपुर जिले का है। सोमवार को डूंगरपुर जिले के माडा लेम्प्स इलाके के किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया और घोटाले की जानकारी अधिकारियों को दी। किसानों के आरोप हैं कि सहकारी समिति के व्यवस्थापक व अध्यक्ष ने 293 लोगों के नाम से फर्जी लोन उठाकर लगभग दो करोड़ रुपए का घोटाला किया है। रमेश लबाना व रामलाल पारख आदि किसानों ने उनके नाम से उठाए गए फर्जी लोन के मामले की निष्पक्ष जांच व आरोपियों से सरकारी राशि की वसूली की मांग को लेकर डूंगरपुर जिला कलेक्टर को ​ज्ञापन दिया।

किसानों के पास पहुंचे मैसेज से खुली पोल

किसानों के पास पहुंचे मैसेज से खुली पोल

सितम्बर 2017 में सीकर किसान आंदोलन के 13वें दिन तत्कालीन सीएम वसुंधरा राजे ने प्रदेश में सहकारिता के 50 हजार रुपए तक लोन माफ किए थे। वो लोन माफ होने शुरू हुए तो किसानों के पास सरकार द्वारा लोन माफ किए जाने का संदेश भी पहुंचने लगा। ये संदेश ही घोटाले उजागर कर रहे हैं। मैसेज से ही किसानों को पता चला कि उन्होंने ने लोन लिया ही नहीं था। फिर माफ कैसे हो रहा है। ऐसे में सहकारी समितियों में लोन के नाम किए गए घोटाले उजागर हो रहे हैं।

भरतपुर में उठाया एक करोड़ का लोन

भरतपुर में उठाया एक करोड़ का लोन

Dungarpur से पहले दिसम्बर 2018 में भरतपुर जिले की डीग तहसील के गांव धमारी के किसानों ने जिला कलेक्टर आरुषि मलिक को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि सहकारी समिति के सचिव किशन सिंह ने करीब 500 किसानों के साथ धोखाकर उनके नाम से एक करोड़ रुपए का लोन उठा लिया, जो अब माफ होने के मैसेज आने पर पता चला।

बढ़ सकते हैं फर्जी लोन के मामले

बढ़ सकते हैं फर्जी लोन के मामले

इन दिनों पूरे राजस्थान में कर्ज माफी सुर्खियों में है। कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्ज माफी की घोषणा की है, मगर गहलोत की घोषणा वाली कर्ज माफी योजना 2019 के तहत अभी तक कर्ज माफी होने शुरू नहीं हुए हैं। घोटाले सहकारिता वाले कर्ज के सामने आ रहे हैं। कांग्रेस सरकार की ओर से की गई कर्ज माफी शुरू होने पर कर्ज माफी के नाम पर हुए घोटालों की संख्या बढ़ सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+