राजस्थान शराब दुखान्तिका : भरतपुर में जहरीली शराब से तीन और लोगों की मौत, अब तक गई सात की जान

भरतपुर। मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश के मुरैना में जहरीली शराब पीने से 20 लोग मर गए। वहीं, राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास में तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया है। यहां जहरीली शराब से दो दिन में कुल सात लोगों की मौत हो चुकी है। दो व्यक्ति अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

गांव चक सामरी में अवैध रूप से शराब निकाली जाती है

गांव चक सामरी में अवैध रूप से शराब निकाली जाती है

जानकारी के अनुसार भरतपुर के रूपवास पुलिस थाना इलाके गांव चक सामरी में अवैध रूप से शराब निकाली जाती है। मंगलवार रात को गांव के आधा दर्जन लोगों ने शराब का सेवन किया था। उसके बाद से सबकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन इन्हें रूपवास के सरकारी अस्पताल में लेकर आए। यहां पर दो लोगों ने दम तोड़ दिया। शेष पांच व्यक्तियों को गंभीर हालत भरतपुर के सरकारी अस्पताल में रैफर किया गया। यहां शाम को दो घायलों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह तीन अन्य घायलों की भी मौत हो गई।

2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है

2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस ने इस मामले में नकली शराब बेचने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, रूपवास क्षेत्र के आसपास के शराब के 16 ठेकों और गोदामों को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही शराब के सेम्पल जांच के लिए जयपुर भेजे गए हैं।

किसी भी सूरत में अवैध रूप से नकली शराब नहीं बेचने दी जाएगी

किसी भी सूरत में अवैध रूप से नकली शराब नहीं बेचने दी जाएगी

इस संबंध में भरतपुर जिला कलक्टर नथमल डिडेल का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, राज्य सरकार के मुख्य सचेतक एवं जिला के प्रभारी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध रूप से नकली शराब नहीं बेचने दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+