Rajasthan: कोटा में एक और 17 साल के छात्र ने की आत्महत्या, हफ्ते भर में तीन छात्रों ने दी जान

Rajasthan Kota News: राजस्थान के कोटा में गुरुवार (10 अगस्त) को एक छात्र की आत्महत्या से मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह के भीतर कोटा में छात्र आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। इस साल कोटा में छात्रों की आत्महत्या के 21 मामले सामने आए हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ का रहने वाला 17 वर्षीय मनीष प्रजापत पिछले छह महीने से कोटा के एक निजी कोचिंग संस्थान में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहा था।

Rajasthan Kota News

पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

फंदा लगाकर छात्र ने दी जान

रिपोर्ट के मुताबिक कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके में 17 वर्षीय मनीष प्रजापत रहता था। वह पिछले 6 महीने से कोटा में रहकर अनअकेडमी से जेईई की तैयारी कर रहा था।

मनीष के पिता ने गुरुवार शाम को उसको फोन कॉल किया। लेकिन बार-बार फोन करने के बाद भी वो फोन नहीं उठा रहा था। इसके बाद हॉस्टल के केयर टेकर को कॉल कर के देखने को कहा गया।

जब हॉस्टल के केयर टेकर ने छात्र के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो वह अंदर फंदे पर लटका हुआ था।

फौरन पुलिस को बताया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर एमबीएस अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई। पुलिस के मुताबिक छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+