राजस्थान के जोधपुर शहर में क्रेटा कार और बोलेरो की आमने-सामने हुई टक्कर, 4 लोगों की मौत

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर शहर के सांचौरी से होकर निकलने वाले एनएच 68 पर बीते बुधवार की रात को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बोलेरो और क्रेटा कार के बीच हई। कार में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

rajasthan jodhpur road accident four people died

मृतकों में दंपति, उनका बेटा और एक रिश्तेदार शामिल है। सभी मृतक बाड़मेर जिले के पचपदरा के जैन समाज से ताल्लुक रखते थे। मृतक परिवार गांधीधाम में रहने वाले ये लोग रिश्तेदारी में शोकसभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक देर रात चिलवाना थाना क्षेत्र के सिवाड़ा गांव की गोलाई में दोनों गाड़ियों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में भगवानचंद्र संकलेचा, कमलकिशोर संकलेचा, ज्ञानलतादेवी संकलेचा और यश संकलेचा की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन आपस में बुरी तरह फंस गए थे। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को अलग किया गया। तब तक कार में फंसे तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को सांचौर में भर्ती कराया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+