Rajasthan Govt: राज्य कर्मचारियों को बीमा पॉलिसी पर मिलेगा बोनस, सीएम गहलोत ने किया Tweet

जयपुर, 12 जुलाई। राजस्थान की गहलोत सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उसने राज्य कर्मचारियों की बीमा पॉलिसियों पर वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बोनस देने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इस बारे में सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करके जानकारी दी है।

Rajasthan: राज्य कर्मचारियों को बीमा पॉलिसी पर मिलेगा बोनस

उन्होंने ट्वीट किया है कि 'राज्य कर्मचारियों की बीमा पॉलिसियों पर वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बोनस देने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इसके लिए एक्चुअरी मूल्यांकन की रिपोर्ट को स्वीकृति दी है। इस निर्णय से राज्य के लगभग 7.50 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।'

राज्य कर्मचारियों को बीमा पॉलिसी पर मिलेगा बोनस

उन्होंने आगे लिखा कि 'वित्त विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, राजस्थान सरकारी कर्मचारी बीमा नियम-1998 के तहत निदेशक, बीमा की ओर से करवाए गए एक्चुरीअल मूल्यांकन की रिपार्ट में वर्ष 2019-20 के लिए एण्डोमेंट पॉलिसी के लिए 90 रूपए प्रति हजार तथा आजीवन पॉलिसी के लिए 112.5 रूपए प्रति हजार की दर से साधारण रिवर्सनरी बोनस देने की अनुशंसा की है।'

टर्मिनल बोनस की दर 4 रू प्रति हजार रखने की भी अनुशंसा

सीएम ने आगे लिखा कि 'बीमा पॉलिसियों पर वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए भी इसी दर से बोनस देने की अनुशंसा की गई थी।इसके अतिरिक्त अगला मूल्यांकन परिणाम घोषित होने तक भी इसी दर पर अंतरिम बोनस देने और टर्मिनल बोनस की दर 4 रू प्रति हजार रखने की भी अनुशंसा की गई है।'

स्टेडियम के निर्माण पर 1 करोड़ 50 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे

आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान सरकार राज्य प्रदेश के 11 नए खेल स्टेडियम के लिए 16 करोड़ 50 लाख रूपए के प्रस्ताव का अनुमोदन किया था। प्रस्ताव के अनुसार गिर्वा (उदयपुर), केरू (जोधपुर), हिण्डौन (करौली), धोद (सीकर), परबतसर (नागौर), परसरामपुरा (झुंझुनूं), बानसूर (अलवर), रूपवास (भरतपुर), उच्चैन (भरतपुर), तारानगर (चूरू) तथा बगरू (जयपुर) में नए खेल स्टेडियम का निर्माण होगा। प्रत्येक स्टेडियम के निर्माण पर 1 करोड़ 50 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+