राजस्थान के उदयपुर और डूंगरपुर में आग, मेडिकल कॉलेज के NICU वार्ड से निकाले गए शिशु
राजस्थान में शनिवार को दो जगहों पर आग लग गई। डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में उस वक्त अफरातफरी का माहौल देखा गया जब एनआईसीयू वार्ड अचानक आग लगी।

Udaipur Fire breaks out in NICU: शनिवार देररात डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू वार्ड में अचानक आग लग गई। जिस एनआईसीयू वार्ड में आग लगी उसमें 12 शिशु एडमिट थे। अस्पताल स्टाफ की तत्परता से बड़ी घटना टल गई। हालांकि आग की लपटे देख अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देखकर वहां मौजूद परिजनों के चिल्लाने लगे। थोड़ी ही देर में पूरे एनआईसीयू वार्ड में धुआं ही धुआं हो गया।
घटना के दौरान अस्पताल स्टाफ ने सूझबूझ से तत्काल भर्ती नवजातों के वार्ड से निकालकर एक दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। शिशुओं के रेस्क्यू के साथ ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की कैजुएल्टी की खबर नहीं हैं। हालांकि आग लगने से अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में मौजूद सभी चिकित्सा उपकरण जल गए।
शार्ट सर्किट आग की वजह
डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में आग लगने की जांच में प्रारंभिक रुप से शॉर्ट सर्किट वजह सामने आई है। बताया गया कि एनआईसीयू में लगे एसी सिस्टम में हुए शार्ट सर्किट हुआ था। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घटना की जांच के लिए एक कमेटी का गठित की है।
रेस्टोरेंट में आग
उदयपुर में शनिवार रात गुलाब बाग इलाके में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। समय रहते पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। आग के कारणों की जांच की जा रही है।
बचाए गए 12 शिशु
फायर सेफ्टी ऑफिसर बाबूलाल चौधरी ने कहा, "अस्पताल से नवजात वार्ड में आग लगने की सूचना मिली। मैं अपनी टीम के साथ तीन गाडिय़ों के साथ गया। धुआं था, लेकिन हमने आग बुझाई और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।" वहीं डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ महेंद्र डामोर ने बताया कि हॉस्पिटल के एनआईसीयू वार्ड में एमडिट 12 बच्चों को बचा लिया गया। दमकल की 3 गाड़ियों से बुझाई गई आग।












Click it and Unblock the Notifications