पुणे में हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से राजस्‍थान का परिवार जिंदा जला, पति-पत्‍नी व दो बच्‍चों की मौत

पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में दुकान में आग लगने से मरने वालों की शिनाख्‍त राजस्‍थान के पाली के बिजनेसमैन परिवार के रूप में हुई है।

महाराष्‍ट्र के पुणे में बुधवार सुबह एक दुकान में आग लग गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्‍नी व दो बच्‍चे शामिल हैं। ये राजस्‍थान के पाली के रहने वाले थे।

pune fire

जानकारी के अनुसार पाली के चिमनाराम चौधरी की पुणे के प‍िंपरी चिंचवाड़ के पूर्णानगर इलाके में सचिन इलेक्ट्रान‍िक्‍स के नाम से हार्डवेयर की दुकान है, जिसमे सुबह शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। लगने से चिमनाराम बेनाराम चौधरी (48), नम्रता चौधरी (40), भावेश चौधरी (15) और सचिन चौधरी (13) की मौत हो गई।

दरअसल, ये लोग दो-तीन दिन के लिए घूमने बाहर गए हुए थे। मंगलवार रात को ही लौटे थे और दुकान से लगते कमरे में सो गए थे। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने के कारण इन्‍हें संभलने का मौका भी नहीं मिला और चारों जिंदा जल गए।

बुधवार सुबह पांच बजे दुकान में आग लगी देख आस-पास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। सूचना पाकर पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम की कई दमकल भी पहुंच गई, मगर चारों को बचाया नहीं जा सका और दुकान में रखा सामान भी जलकर राख हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+