Rajasthan Elections 2023: बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर कई पार्टी दिग्गज खुश नहीं, जानिए बड़ी वजह
राजस्थान विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। पार्टी की ओर इस बार फिर से राज्य में भाजपा सरकार की वापसी का दावा किया जा रहा है। लेकिन राज्य के बदले समीकरण के बीच ये बात सामने आ रहा है कि अगर बीजेपी चुनाव में जीत भी जाती है तो भी उसका शीर्ष पद खुश नहीं होगा। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि चुनावी विश्लेषकों की मानें तो 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के पिछले चुनाव के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन की गुंजाइश कम है।
राजस्थान में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वापसी के साथ समीकरण बदलने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान उन पांच राज्यों में से एक है जहां कांग्रेस को चुनाव नहीं तो कई सीटें हारने का डर है। तेलंगाना और मिजोरम में भी भाजपा के सीटें बढ़ने के लिए पार्टी चुनावी रणनीति तैयार कर रही है।

दरअसल, 2019 के संसदीय चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सभी 25 सीटें जीतीं। वहीं कांग्रेस को 34.50% के मुकाबले लगभग 62% वोट मिले। यह परिणाम तब था जब केवल पांच महीने पहले ही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 200 सीटों वाले सदन में बीजेपी ने 73 सीटों के मुकाबले 100 सीटें जीती थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलने का चलन जारी रहता है तो भी लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन पर असर हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश की तरह यहां भी बीजेपी ने सात मौजूदा सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा है. शायद भाजपा इन सभी 21 सांसदों (बाकी सात छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में) से छुटकारा पाना चाहती है और अगले साल अपने संबंधित लोकसभा क्षेत्रों में नए चेहरे लाना चाहती है।
दावा किया जा रहा है कि बीजेपी जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान के कद में कटौती की बात सामने आई है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि अगर बीजेपी राजस्थान विधानसभा चुनाव भाजपा जीत भी जाती है तो लोकसभा चुनाव के लिए एक अगल और ठोस रणनीति की जरूरत होगी। ऐसे में भाजपा अपने दिग्गजों को लेकर कई बड़े निर्णय ले रही है। जिस तरह से वसुंधरा राजे, शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं के कदों में पार्टी ती करने में जुटी है, उससे साफ है कि नरेंद्र मोदी-अमित शाह की जोड़ी नया प्रयोग कर सकती है। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि पार्टी अपनी लोकसभा सीटों की संख्या किसी भी प्रकार की कमी आने नहीं देना चाहती।











Click it and Unblock the Notifications