राजस्‍थान चुनाव 2023: मुख्‍य सचिव उषा शर्मा पर ये आरोप लगाकार BJP कर रही कार्यमुक्‍त करने की मांग

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्‍थान विधानसभा में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने चुनाव आयोग से मुख्‍य सचिव उषा शर्मा को तुरंत कार्यमुक्त करने की मांग की है।

Usha Sharma Chief Secretary Rajasthan: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना है। भाजपा-कांग्रेस ने अपने प्रत्‍याशियों की दो-दो सूची जारी कर दी हैं। इस बीच राजस्‍थान मुख्‍य सचिव उषा शर्मा को कार्यमुक्‍त किए जाने की मांग उठी है।

Usha Sharma Chief Secretary Rajasthan

राजस्‍थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राजस्‍थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्‍ता को ज्ञापन सौंपकर कहा कि राजस्‍थान कैडर में 1985 बैच की आईएएस अधिकारी व वर्तमान मुख्‍य सचिव उषा राजस्‍थान की अशोक गहलोत सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य कर रही है। उन्‍हें चुनाव में तुरंत प्रभाव से पद से हटाया जाना चाहिए।

चूरू भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ इस बार विधानसभा चुनाव 2023 में तारानगर से चुनाव लड़ रहे हैं। तारानगर से पूर्व में जीत भी चुके हैं।

इधर, उषा शर्मा के खिलाफ चुनाव आयोग से राठौड़ के साथ शिकायत करने वालों में चुनाव प्रबन्धन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगडी, चुनाव प्रबन्धन समिति के सह संयोजक राजेन्द्र सिंह शेखावत तथा प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज शामिल रहे।

Usha Sharma Chief Secretary Rajasthan

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देने के बाद राजेंद्र राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्‍थान मुख्‍य उषा शर्मा को सेवाकाल पूरा हो गया था, मगर गहलोत सरकार ने उनका कार्यकाल बढ़ाया था। ऐसे में वे सरकार से उपकृत अधिकारी हैं। इसके कारण वर्तमान पद पर रहते हुए उनके द्वारा निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं करने और उपकृत करने वाले राजनीतिक दल के पक्ष में अपने पद का दुरुपयोग किए जाने की संभावना है।

राठौड़ ने कहा कि राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव 2023 की आचार संहिता लगी हुई है। आचार संहिता की पालना में मुख्‍य सचिव की बड़ी भूमिका रहती है। चुनाव आयोग की स्क्रिनिंग कमेटी की मुखिया भी मुख्य सचिव ही होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+