Rajasthan: राजस्थान हॉट सीट विश्लेषण, अब तक राजेंद्र राठौड़ के पक्ष में रहा है मतदान बढ़ना

Rajasthan Chunav 2023:राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार चूरू की तारानगर सीट में बढ़े मतदान प्रतिशत ने चुनावों को ज्यादा रोचक बना दिया है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष व भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राठौड़ की इस सीट पर रिकॉर्ड तोड़ 82.30 फीसदी मतदान हुआ है। जिसे भाजपा एंटी इन्कम्बेसी तो कांग्रेस प्रो इन्कम्बेंसी बताकर अपनी- अपनी जीत का दावा कर रही है।

इस बीच यदि पुराने चुनावी आंकड़ो को देखें तो विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढऩा हमेशा राजेंद्र राठौड़ के लिए फायदेमंद रहा है। पिछले पांच चुनावों के आंकड़े देखें तो मतदान प्रतिशत बढऩे के साथ राठौड़ के व्यक्तिगत मतों का प्रतिशत बढऩे के साथ उन्हें जीत ही मिली है।

rajasthan election 2023 rajendra rathore assembly seat taranagar churu vidhan sabha chunav update

मतदान बढऩे से मिली जीती

राजेंद्र राठौड़ के चुनावी आंकड़ो पर नजर डालें तो विधानसभा क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढऩा उनके पक्ष में ही रहा है। 1998 के विधानसभा चुनाव के आंकड़े देखें तो उनके विधानसभा क्षेत्र चूरू में 72.56 फीसदी मतदान होने पर उन्होंने 52.56 फीसदी मत मिले थे। जिसमें उन्हें 6278 मतों से जीत मिली थी। पर जब 2003 में इस सीट पर मतदान का प्रतिशत घटकर 71.91 हुआ तो उनके व्यक्तिग मत भी चार फीसदी कम होकर 48.55 प्रतिशत हो गए । हालांकि इस चुनाव में उनकी जीत का अंतर जरूर 7925 हो गया। इसके बाद 2013 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो चूरू में मतदान प्रतिशत जब बढकऱ 78.77 प्रतिशत पहुंचा तो उनका मत प्रतिशत फिर उछलकर 55.21 प्रतिशत पहुंचने के साथ उनकी जीत का अंतर भी 24002 हो गया। इसी तरह जब 2018 के पिछले चुनाव में चुरू सीट पर मतदान प्रतिशत फिर कम होकर 77.88 प्रतिशत हुआ तो 6.93 फीसदी मतों की कमी के साथ उनकी जीत का अंतर भी 1850 तक ही सिमट गया।

तारानगर में भी मतदान बढऩा शुरू

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ तारानगर से 2008 के बाद दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस सीट के पिछले आंकड़े भी मतदान प्रतिशत का बढऩा भाजपा के पक्ष में ही बता रहे हैं। यहां 2003 के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 74.82 फीसदी रहने पर कांग्रसे को जीत मिली थी। पर जब राठौड़ ने यहां 2008 में विधानसभा चुनाव लड़ा तो मतदान प्रतिशत बढकऱ 77.43 फीसदी हुआ था। जिसमें राठौड़ को मौजूदा विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर बैद पर विजय हासिल हुई थी। 2013 के चुनाव में जब यहां मत प्रतिशत और बढकऱ 77.71 प्रतिशत हुआ तो भी भाजपा के जय नारायण पूनिया को जीत मिली। वहीं, 2018 के चुनाव में जब मतदान प्रतिशत फिर कम होकर 75.15 प्रतिशत हुआ तो यहां भाजपा के राकेश जांगिड़ फिर हार गए। इस तरह इस सीट पर मतदान प्रतिशत घटना कांग्रेस व बढऩा भाजपा के पक्ष में रहा है।

फिलहाल कड़ा मुकाबला

तारानगर सीट पर फिलहाल राजेंद्र राठौड़ व कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र बुडानिया के बीच मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है। जिसमें अलग- अलग कयासों के बीच हर किसी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिक गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+