राजस्थान: कांग्रेस जीती तो क्या गहलोत ही बनेंगे CM? सचिन पायलट बोले- 'पोस्टर में फोटो किसका बड़ा है...'

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शनिवार 25 नवंबर को मजदान जारी है। इसी बीच राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि इस बार भी राज्य में कांग्रेस ही जीतेगी और सरकार बनाएगी। सचिन पायलट ने कहा है कि जनता समझदार है, वह राज्य और अपने हित में ही फैसला लेगी।

न्यूज चैनल के साथ बातचीत में सचिन पायलट ने इस बात पर भी प्रतिक्रिया दी है कि, 'राजस्थान में अगर कांग्रेस जीतती है तो अगला मुख्यमंत्री कौन होगा' सचिन पायलट ने कहा है कि,'राजस्थान में इसबार हम सरकार में हैं और पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। जनता जानती है कि किसने काम किया है।''

Ashok Gehlot Sachin Pilot

सचिन पायलट ने कहा कि, 'रहा ये सवाल कि कांग्रेस ने अशोक गहलोत के चेहरे पर चुनाव लड़ा है और पार्टी के बैनर और पोस्टर में उनकी तस्वीर प्रमुखता से दिखाई गई है तो, मैं कहना चाहूंगा कि फोटो किसका बड़ा है और पोस्टर में किसका चेहरा है, इससे कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। चुनाव के बाद ये हाई कमान तय करेगा कि कौन लीडर बनेगा।'

सचिन पायलट ने कहा, 'आलाकमान जो, भी फैसला करेगा, वह सबको मान्य होगा। किसकी कौन सी, भूमिका होगी...ये तय करने का काम पार्टी का है। इसलिए पार्टी, जो भी फैसला करेगी, वो मुझे मंजूर होगा।'

सचिन पायलट ने भाजपा पर भी निशाना साधा है। सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा विपक्ष के रूप में पिछले पांच सालों से राज्य से गायब थी। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सचिन पायलट ने कहा कि, 'पीएम मोदी तो, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भी भाजपा का चेहरा थे लेकिन जनता ने उनको जवाब दे दिया है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+