Rajasthan Chunav: कांग्रेस MLA व प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुनर की मौत खबर वायरल, बेटे ने बताई सच्चाई
Gurmeet Singh Kunar Death News Viral: कांग्रेस के मौजूदा विधायक व श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट से राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुनर के निधन की खबर वायरल हो रही है।
Gurmeet Singh Kunar Congress MLA and candidate: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में 25 नवंबर को मतदान व 3 दिसंबर को मतगणना है। इस बीच खबर आई है कि श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट से इस बार कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुनर की मौत हो गई। वे 2018 के चुनाव में विधायक चुने गए थे।
अब राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान से सप्ताह भर पहले कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुनर की मौत से राजस्थान कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार दोपहर को मौत की खबर सुनकर लोग सोशल मीडिया पर गुरमीत सिंह कुनर को श्रद्धांजलि देने लगे थे।

मीडिया की खबरोंं के अनुसार विधायक गुरमीत सिंह कुनर की मौत की खबर के कुछ देर बाद ही उनके बेटे रूबी कुनर का एक ऑडियो सामने आया, जिसमें उन्होंन स्थिति स्पष्ट की और पिता की मौत की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि स्वास्थ्य में खराबी के चलते पिछले दिनों कुनर को दिल्ली एम्स में भर्ती करवाया गया था। अभी उनकी स्थिति बेहद नाजुक है। वो इस समय वेटिंलेटर पर हैं।

उल्लेखनीय है कि गुरमीत सिंह कुनर साल 1998, 2008 और 2018 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। इस बार 2023 में भी कांग्रेस ने उनको करणपुर सीट से टिकट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications