Rajasthan: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के क्यो बिगड़े बोल, जानिए धरती मां का स्वास्थ्य कैसे हुआ खराब ?
Rajasthan Education Minister Madan Dilawar News: सीकर के खाटूश्याम में आज कृषि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान पंचायतीराज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने माना कि आधुनिक खेती से धरती माता का स्वास्थ्य खराब हो गया है।
आज से तीन दिवसीय कृषि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। किसानों के इस महासंगम में देश भर के 13 राज्यों से करीब 1000 किसान भाग लिया ,इस सम्मेलन और कृषि कार्यशाला का उद्घाटन शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने किया।
मदन दिलावर ने कहा कि आधुनीक खेती करते-करते धरती माता का स्वास्थ्य खराब हो गया। गौ माता का गोबर मूत्र ही धरती माता का स्वास्थ्य ठीक कर सकता है। गौ माता की आप कदर किया करो बुचड़ खाने तक मत जाने दो।

अगर गाय बचेगी तो देश बचेगा। पर्यावरण में प्लास्टिक को धरती माता का शत्रु कहा गया है प्लास्टिक से पर्यावरण प्रदूषण होता है गाय खाकर मर जाती है। प्लास्टिक मुक्त अभियान पर जोर दिया।
इस अवसर पर सुभाष पालेकर कृषि के अन्वेषक पद्मश्री डॉ. सुभाष पालेकर ने बताया कि "सुभाष पालेकर कृषि का मूल सिद्धांत प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है।
प्राकृतिक वायु, पानी तथा जमीन में सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इसलिए फसल या पेड़-पौधों के लिए किसी भी बाहरी रसायनिक खाद की आवश्यकता नहीं है।
यह प्राकृतिक खेती विधि, मित्र कीट-पतंगों की संख्या में वृद्धि एवं अनुकूल वातावरण का निर्माण कर फसलों को शत्रु कीट-पतंगों एवं बीमारियों से सुरक्षित करती है। इस तरह किसी भी कीटनाशक या फफूंदनाशक की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
मंत्री मदन दिलावर ने नाबार्ड के आंकड़ों को लेकर भी कहा कि साल 2014 के बाद से किसानों की आय में इजाफा हुआ है। किसानों की आय लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी का भी यहीं सपना है कि जैविक खेती, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए।
इस अवसर पर स्वामी केशवानंद एग्रिकल्चरल यूनिवर्सिटी बीकानेर एवं जोधपुर के वाइस चांसलर डॉ. अरुण कुमार, नाबार्ड के चीफ जनरल मैनेजर राजीव सिवाच, कृषि आयुक्त चिन्मयी गोपाल मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications