चेकअप के बहाने लड़कियों को क्लीनिक के भीतर ले जाकर डॉक्टर करता था छेड़छाड़

चैकअप के बहाने लड़कियों के निजी अंगो को छूता था डॉक्टर, सामने आया क्लीनिक के भीतर का वीडियो

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में अपना प्राइवेट क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर का इलाज के बहाने लड़कियों के शोषण करने का मामला सामने आया है। शहर में प्राइवेट क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर अजीज खां का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें डॉक्टर लड़कियों के साथ गलत तरह से बर्ताव करता नजर आ रहा है। इसके वायरल होने के बाद हंगामा हो रहा है।

Rajasthan doctor molested girls in clinic

बेंच पर लिटाकर गलत हरकत

बेंच पर लिटाकर गलत हरकत

भास्कर की खबर के मुताबिक, जोधपुर के कोहिनूर सिनेमा के पास डॉ. अब्दुल अजीज खां का यूनानी दवाओं का क्लिनिक है। डॉक्टर के क्लीनिक से दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में डॉ. अजीज लड़की को इलाज के बहाने क्लिनिक के भीतरी हिस्से में ले जाकर उसे बेंच पर लेटने को कहता है। इसके बाद वो लड़की के शरीर पर इधर-उधर हाथ ले जाने लगता है और गलत तरह से छूता दिखता है।

लड़की को पकड़ते हुए दिख रहा

लड़की को पकड़ते हुए दिख रहा

एक ओर वीडियो में डॉक्टर लड़की के कपड़े हटाकर उसकी कमर पर हाथ लगा रहा है। इससे असहज लड़की डॉक्टर को दूर करने की कोशिश कर री है लेकिन वो रुक नहीं रहा है। मामले की पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस के अनुसार डॉक्टर के खिलाफ शिकायत मिली है और इसकी जांच कर पीड़ित लड़कियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

हिन्दूवादी संगठनों ने किया हंगामा

हिन्दूवादी संगठनों ने किया हंगामा

वीडियो वायरल होने और डॉक्टर के मुस्लिम होने की बात सामने आने के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विश्व हिंदू परिषद और शिवसेना के पदाधिकारियों ने हंगामा किया और प्रताप नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि युवती की पहचान के बाद वह खुद या उसके परिजन इस मामले में कोई रिपोर्ट देते हैं, तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
मेला देखने गई छह साल की बच्ची से रेप, दीवार से सिर पटक कर हत्या, तालाब में मिली खून से लथपथ लाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+