राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी का वीडियो वायरल, बांगुड़ी-पचपदरा हाईवे पर क्यों आया गुस्सा?
Rajasthan Deputy CM Diya Kumari: राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने हाईवे निर्माण कार्य में हो रही देरी पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। जोधपुर से बाड़मेर जाते वक्त जब वह बांगुड़ी पचपदरा हाइवे का निरीक्षण करने पहुंचीं, तो काम की धीमी गति को लेकर उन्होंने अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान अधिकारियों को डांटते हुए दीया कुमारी ने कहा कि 'आपको मालूम नहीं है कि काम कब शुरू हुआ था। साल 2022 में शुरू हुआ यह कार्य आज तक पूरा नहीं हुआ। यह पिछली सरकार की तरह नहीं चलेगा।'
उन्होंने इस मौके पर हाइवे के निर्माण में देरी को लेकर संबंधित ठेकेदार, अधीक्षण अभियंता और अधीशाषी अभियंता एनएच वृत जोधपुर को नोटिस देने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने इस कार्य में हो रही देरी को लेकर अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि यह सरकार पिछली सरकार की तरह काम नहीं करेगी। काम में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर जिला कलेक्टर सुशील कुमार, पुलिस अधीक्षक हरि शंकर और PWD के अधिकारी भी उपस्थित थे। दीया कुमारी ने मुख्य अभियंता एनएच को आगामी 15 दिनों में सड़क मार्ग की वास्तविक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी कहा। उन्होंने ठेकेदार को भी जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का कहा और बोलीं कि इस लापरवाही बरती तो नोटिस थमाया जाएगा।
हकीकत से रूबरू होना कितना पीड़ादायक होता है pic.twitter.com/lZwi1ou2X0
— Raj kumar Sharma (@rajkumarnwh) March 25, 2025
गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-25 के पचपदरा बागुंडी खंड का निर्माण कार्य वर्ष 2022 में शुरू हुआ था, और इसे दिसंबर 2024 तक पूरा करना था। हालांकि, मार्च 2025 तक कार्य को एक्सटेंशन मिल चुका था, फिर भी अब तक केवल 60 प्रतिशत काम ही पूरा किया जा सका है। डिप्टी सीएम ने मुख्य अभियंता से कड़ी अपेक्षा जताते हुए निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को जल्द से जल्द, और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications