Rajasthan Day 2025: देश माल्टा में क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस, IFS की पत्नी ने क्या खास तैयारी की?
Rajasthan Day 2025 in Malta Europe: राजस्थान 30 मार्च 2025 को 76 साल का हो जाएगा। राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेश में 25 मार्च से खास कार्यक्रम चल रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि यूरोप के देश माल्टा में राजस्थान दिवस 2025 मनाया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब माल्टा में राजस्थान स्थापना दिवस पर यहां की सांस्कृतिक और इतिहास की झलक देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि कार्यक्रम में मिस वर्ल्ड व मिस यूनिवर्स सहित कई ग्लोबल सेलिब्रिटीज शिरकत करेंगींं।
दरअसल, भारत और माल्टा के कूटनीतिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, माल्टा में पहली बार राजस्थान दिवस मनाए जाने का फैसला लिया गया है। राजस्थान दिवस समारोह माल्टा की राजधानी वैलेटा में 30 मार्च 2025 को होगा। समारोह भारतीय दूतावास और राजस्थानी समुदाय के संयुक्त प्रयासों से होने जा रहा है।

राजस्थान के 60 साल के कूटनीतिक रिश्ते माल्टा के साथ
भारत और माल्टा के बीच कूटनीतिक संबंध 1965 में स्थापित हुए थे! अब 2025 में दोनों देशों के संबंधों के 60 साल पूरे हो रहे हैं। इस लंबे रिश्ते के चलते दोनों देशों के बीच व्यापार, संस्कृति, शिक्षा और विज्ञान में कई सहयोगात्मक प्रयास हुए हैं। माल्टा ने हमेशा भारत के साथ अपने रिश्तों को महत्वपूर्ण माना है और उच्च स्तरीय वार्ताओं का आयोजन भी हुआ है।
राजस्थानी संस्कृति की महक माल्टा में
राजस्थान के प्रतिष्ठित त्यौहार, राजस्थान दिवस, इस बार माल्टा में आयोजित हो रहा है। माल्टा में भारतीय समुदाय के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। खासकर, भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धोली मीणा (Dholi Meena) ने कार्यक्रम के लिए एक विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति तैयार की है, जिसमें 20 से अधिक महिलाएं राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत करेंगी। साथ ही, कार्यक्रम में मेहमानों के लिए पारंपरिक राजस्थानी भोजन जैसे दाल, बाटी, चूरमा भी परोसा जाएगा।
Who is Dholi Meena: कौन हैं धोली मीणा? वायरल काकी के नाम से फेमस
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल काकी के नाम से फेमस धोली मीणा राजस्थान के दौसा ज़िले के निमाली गांव की रहने वाली हैं। धोली मीणा के पति लोकेश मीणा भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी हैं। लोकेश मीणा यूरोप के माल्टा में भारतीय दूतावास में द्वितीय सेक्रेटरी के पद पर पोस्टेड हैं।
धोली मीणा भी पति के साथ माल्टा में रहती हैं। ये विदेश में राजस्थानी पहनावे में रहने के लिए जानी जाती हैं। समुद्र किनारे बिकनी पहने लड़कियों के साथ धोली मीणा का राजस्थान घाघरा-लूगड़ी में वीडियो वायरल हुआ था।

How will Rajasthan Day be celebrated in Malta? माल्टा में कैसे मनाया जाएगा राजस्थान दिवस?
माल्टा में पहली बार इस सांस्कृतिक उत्सव में भारतीय और राजस्थानी संस्कृति की विविधता का प्रदर्शन किया जाएगा। मेहंदी की स्टाल, राजस्थानी परिधानों की प्रदर्शनी और फोटो बूथ की भी व्यवस्था की जाएगी। यह आयोजन केवल भारतीय और राजस्थानी समुदाय के लिए नहीं, बल्कि पूरे माल्टा और यूरोप के नागरिकों के लिए एक अद्भुत अवसर है, जहां वे राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से परिचित हो सकते हैं।
माल्टा में कितने भारतीय?
माल्टा में भारतीय समुदाय की संख्या करीब 7,000 है, जो यहां के सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारतीय समुदाय के लोग यहां भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।
30 मार्च को क्यों मनाया जाता है राजस्थान स्थापना दिवस?
30 मार्च 1949 (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2006) को जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय होकर 'वृहत्तर राजस्थान' बना। तब से हर साल इसी दिन को राजस्थान स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कितने चरण में हुई राजस्थान की स्थापना?
राजस्थान राज्य का सात चरणों में एकीकरण हुआ। 19 रियासतों, 3 ठिकानें, 1 केंद्र शासित प्रदेश को मिलाकर राजस्थान का वर्तमान राजनीतिक स्वरूप सामने आया।
यह भी पढ़ें- IFS अफसर की पत्नी हैं घाघरा-लुगड़ी वाली Viral Kaki on Beach, यूरोप में छा गईं राजस्थान की धोली मीणा












Click it and Unblock the Notifications