राजस्थान : दबंगों ने बर्थ डे पर लहराई तलवार और तमंचे से दागे फायर, देखिए वायरल वीडियो

सीकर। राजस्थान से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग बर्थ डे पार्टी कर रहे हैं। इस पार्टी में केक तो है ही लेकिन केक काटने वाली चाकू की जगह तलवार लहराई जा रही है। गुब्बारे फोड़ने के बजाय हवा में दनादन फायर किए जा रहे हैं।

Rajasthan : Dabangs waved with sword and Firing on birthday, watch viral video

बता दें ये वीडियो सीकर जिले के नीमकाथाना के पाटन गांव का है, जहां पाटन थाना अंतर्गत दलपतपुरा के बीच नदी में बर्थडे पार्टी की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वीडियो एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

बता दें गांव कि ग्राम पंचायत रामपुरा बेगा की नांगल व ग्राम पंचायत दलपतपुरा की नदी के पास रूप चंद गुर्जर व उसके अन्य साथियों ने जन्मदिन पर गोलियां चलाकर और हाथों में तलवार लहराकर जन्मदिन मनाया। जन्मदिन पार्टी में क्षेत्र के दर्जनों युवा वाहनों से साथ नदी में पहुंचे थे, जहां डीजे की धुन पर नाच-गाना व मौज-मस्ती के साथ जमकर हुडदंग काटा गया। वहीं, पार्टी में खुलेआम बन्दूक से आसमान में दनादन फायरिंग भी की गई।

बता दें कि इस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि पुलिस ने तीन बदमाशों को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+