Rajasthan News: आखिर सुखजिंदर सिंह रंधावा का बूंदी जिले से क्या है जमीनी रिश्ता, जिसकी अचानक शुरू हुई चर्चा

Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब की गुरदासपुर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव जीता है। लेकिन प्रदेश के बूंदी जिले से रंधावा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं जबरदस्त हो रही है।

बताया जा रहा है कि रंधावा का पैतृक गांव बूंदी जिले के अल्फानगर हैं। उनके सासंद बनने के बाद पैतृक गांव में भी खुशी का माहौल है।

rajasthan-congress-in-charge-sukhjinder-singh-randhawas-relation-with-bundi-district

बीजेपी के गढ़ कहे जाने वाली गुरदासपुर सीट से उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को 83000 से अधिक वोटों से चुनाव हराया है।

राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की जड़े बूंदी जिले के अल्फानगर गांव में है। अल्फानगर गांव से रंधावा का गहरा रिश्ता है।

यहां उनके दादा किसी जमाने में खेती किया करते थे। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सुखजिंदर सिंह रंधावा लोकसभा चुनाव में पंजाब के गुरदासपुर पंजाब संसदीय सीट से सांसद चुने गए हैं। यह खबर उनके पैतृक गांव पहुंची तो खुशी का माहौल है।

राजस्थान ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जगरूप सिंह रंधावा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा,तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेम शंकर राठौर,अल्फानगर की पूर्व सरपंच मनजीत कौर ने सुखजिंदर सिंह रंधावा के पंजाब के गुरदासपुर से सांसद बनने पर रंधावा से बातचीत की।

गांव के हालचाल बताए। सुखजिंदर सिंह रंधावा और उनके परिवार पर अल्फा नगर और बूंदी के लोगों को गर्व है। उन्होंने कहा कि अल्फानगर बूंदी का नाम पंजाब सहित पूरे देश में रोशन किया है।

सुखजिंदर सिंह रंधावा को कांग्रेस पार्टी की ओर से पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया था, वहां पर आखिरी चरण में 1 जून को चुनाव हुए थे।

अल्फानगर से राजस्थान ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और एनएसयुआई व किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे तालेड़ा ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगरूप सिंह रंधावा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल पंजाब गुरदासपुर क्षेत्र में प्रचार के लिये गया था।

पिछले 24 साल में गुरदासपुर सीट से चार बार भाजपा के विनोद खन्ना और एक बार सन्नी देओल चुनाव जीत चुके हैं। जबकि 2017 के उप चुनाव में कांग्रेस के टिकट से सुनील जाखड़ चुनाव जीते।

2019 में फिर से भाजपा के सनी देओल ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। जगरूप सिंह रंधावा ने बताया कि सुखजिंदर सिंह रंधावा भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली गुरदासपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी से 83000 से अधिक वोटों से लोकसभा चुनाव जीते।

पंजाब में रंधावा स्वच्छ छवि के लोकप्रिय नेता है।वे पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे है। औरवर्तमान में चौथी बार विधायक भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+