Rajasthan Congress Candidate: कांग्रेस की 'शेरनी' व प्रधान भी टिकट की दौड़ में, देखें पूरी सूची

Congress Candidate First List Rajasthan: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा के बाद कांग्रेस उम्‍मीदवारों की पहली सूची भी जारी होने वाली है।

Congress Candidate

राजस्‍थान की 25 सीटों पर उम्‍मीदवार घोषित करने के लिए दिल्‍ली में कांग्रेस स्‍क्रीनिंग कमेटी की बैठकों का दौर चल रहा है। हर सीट के लिए कई नामों का पैनल कमेटी के पास पहुंचे हैं।

सात मार्च को फिर से कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है, जिसमें कई नामों पर मुहर लग सकती है और फिर कई फेज में राजस्‍थान कांग्रेस प्रत्‍याशियों की सूची होंगी।

खबर है कि इसी सप्‍ताह पहली सूची में अलवर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, कोटा-बूंदी, बारां-झालावाड़ और राजसमंद सीट के उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है।

पैनल में शामिल नामों में से किसी एक पर लगेगी मुहर

झुंझुनूं से विधायक बृजेंद्र ओला, जिलाध्‍यक्ष दिनेश सूंडा
दौसा से मुरारी लाल मीणा, ओमप्रकाश हुड़ला, राजेश्‍वरी मीणा व पीडी मीणा
अलवर से विधायक ललित यादव, जितेंद्र सिंह व संदीप यादव
चूरू से खिलाड़ी कृष्णा पूनिया, विधायक अनिल शर्मा, रामसिंह कस्‍वां
सीकर से महादेव सिंह खंडेला, सीताराम लांबा, सुनिता गठाला
जोधपुर से महेंद्र बिश्‍नोई, करण सिंह उचियारड़ा व मानवेंद्र सिंह
नागौर से हरेंद्र मिर्धा, मुकेश भाकर, राघवेंद्र मिर्धा
पाली से दिव्‍या मदेरणा, संगीता बेनीवाल, बद्री जाखड़
बाड़मेर से हेमाराम चौधरी, प्रभा चौधरी, कर्नल सोनाराम, हरीश चौधरी
गंगानगर से विधायक सोहन नायक, पूर्व एमपी शंकर पन्‍नू, कुलदीप इंदौरा
करौली धौलपुर से विधायक अनीता जाटव, सुरेश बैरवा लक्‍खीराम बैरवा
भरतपुर से भजनलाल जाटव, अभिजीत जाटव और संजना जाटव
जयपुर शहर से आरआर तिवाड़ी, सुरेश अग्रवाल, संजय बापना, राजपाल शर्मा
जालोर सिरोही से वैभव गहलोत, रतन देवासी, सवाराम चौधरी
बीकानेर से गोविंद मेघवाल, मदन गोपाल मेघवाल, मोडाराम मेघवाल व सरिता मेघवाल
उदयपुर से रघुवीर मीणा, दयाराम परमार, ताराचंद मीणा
डूंगरपुर-बांसवाड़ा से अर्जुन बामणिया, नानालाल निनामा
टोंक सवाई माधोपुर से सचिन पायलट, हरीश मीणा, नमोनारायण मीणा
अजमेर से विधायक विकास चौधरी, रघु शर्मा, रामचंद्र चौधरी
जयपुर ग्रामीण से राजेंद्र यादव, अनिल चोपड़ा, इंद्राज गुर्जर
भीलवाड़ा से धीरज गुर्जर, रामलाल जाट, अक्षय त्रिपाठी, सीपी जोशी
कोटा बूंदी से अशोक चांदना, ममता शर्मा, शांति धारीवाल, सरोज मीणा
बारां झालावाड़ से प्रमोद जैन भाया, उर्मिला जैन, रघुराज सिंह
राजसमंद से सुदर्शन रावत, देवकीनंदन गुर्जर, रामचंद्र जारोड़ा, कार्तिक चौधरी
चित्‍तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना, प्रमोद सिसोदिया, जितेंद्र सिंह

शेरनी व प्रधान कौन हैं?

राजस्‍थान कांग्रेस की दौड़ में शामिल 'शेरनी' दिव्‍या मदेरणा है, जो जोधपुर के ओसियां से विधायक का चुनाव हार चुकी हैं और अब पाली से सांसद का टिकट मांग रही हैं। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में प्रचार के दौरान दिव्‍या ने कई बार खुद को शेरनी बताया।

वहीं, कांग्रेस उम्‍मीदवार बनने की दौड़ में शामिल प्रधान दिनेश सूंडा है, जो झुंझुनूं जिला कांग्रेस के अध्‍यक्ष भी हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में झुंझुनूं जिले की सात में पांच सीटें कांग्रेस की झोली डालने में साफ छवि वाले नेता दिनेश सूंडा की बड़ी भूमिका रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+