Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha Elections 2024: क्‍या राजस्‍थान कांग्रेस ने पहली सूची में गहलोत समेत इनको दिया टिकट? देखें लिस्‍ट

Rajasthan Congress Candidates list: लोकसभा चुनाव 2024 प्रस्‍त‍ावित हैं। भाजपा ने राजस्‍थान की 25 में से 15 सीटों पर उम्‍मीदवार भी घोषित कर दिए। कांग्रेस की पहली सूची का हर किसी को इंतजार है।

राजस्‍थान में भाजपा उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची और कांग्रेस की पहली सूची के इंतजार के बीच सोशल मीडिया पर एक सूची वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस ने भी राजस्‍थान में अपने उम्‍मीदवार घोषित कर दिए हैं।

Rajasthan Congress candidates for Lok Sabha Elections 2024

यह भी पढ़ें- Rahul Kanwan: लोकसभा चुनाव 2024 में चूरू से BJP का टिकट कटने के बाद कांग्रेस में जाएंगे राहुल कस्‍वां?

सोशल मीडिया में वायरल हो रही राजस्‍थान कांग्रेस उम्‍मीदवार की पहली सूची में 13 सीटों का जिक्र है, जिनमें कई सीटों पर मौजूदा विधायकों को मैदान में उतारा गया है। हालांकि कांग्रेस की ओर से आधिकारिक रूप से राजस्‍थान की किसी भी सीट पर प्रत्‍याशियों की घोषणा नहीं की है।

वायरल लिस्ट में कांग्रेस उम्‍मीदवार

  1. जालौर-सिरोही से वैभव गहलोत
  2. झुंझुनूं से बृजेन्द्र ओला
  3. कोटा से अशोक चांदना
  4. भीलवाड़ा से धीरज गुर्जर
  5. उदयपुर से ताराचंद मीणा या दयाराम परमार
  6. बीकानेर से गोविंद मेघवाल या मोडाराम मेघवाल
  7. सीकर से महादेव सिंह खंडेला या सीताराम लांबा
  8. अलवर से ललित यादव
  9. बारां-झालावाड़ से प्रमोद जैन भाया या चेतन पटेल
  10. जैसलमेर-बाड़मेर से प्रभा चौधरी या हेमाराम चौधरी
  11. दौसा से मुरारी मीणा या कमल मीणा
  12. श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ से शिमला नायक
  13. डूंगरपुर-बांसवाड़ा से विकास बामनिया और बाप से गठबंधन की भी बातचीत जारी

10 साल से खाता नहीं खोल पा रही कांग्रेस

जब से लोकसभा चुनावों में मोदी लहर चली है तब से राजस्‍थान में कांग्रेस के लिए खाता खोलना भी मुश्किल हो गया। राजस्‍थान में लोकसभा की 25 सीटों हैं। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में सभी 25 सीटों पर भाजपा गठबंधन ने जीत दर्ज की है। पिछले दस साल से कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई है। जबकि साल 2009 के चुनाव में कांग्रेस के 20 उम्‍मीदवार सांसद बने थे।

गहलोत-पायलट भी लड़ेंगे चुनाव?

लोकसभा चुनाव 2024 में खाता खोलने के लिए राजस्‍थान कांग्रेस हरसंभव कोशिश कर रही है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि कांग्रेस इस बार पूर्व सीएम अशोक गहलोत व पूर्व डिप्‍टी सीएम सचिन पायलट जैसे दिग्‍गजों पर भी दांव लगा सकती है। हालांकि वायरल सूची में दोनों का ही नाम नहीं है। चर्चा यह भी है कि दोनों ही नेता लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने के मूड में भी नहीं हैं।

क्‍या नागौर में बेनीवाल से हाथ मिलाएगी कांग्रेस?

लोकसभा चुनाव 2024 में नागौर सीट भी हॉट सीटों में से एक रहेगी, क्‍योंकि पिछले बार हनुमान बेनीवाल ने नागौर से भाजपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा और सांसद भी बने। हालांकि बाद में राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में खींवसर से विधायक बन गए। भाजपा ने अपनी पहली सूची में पूर्व सांसद नागौर ज्‍योति मिर्धा को टिकट दे दिया। अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस और हनुमान बेनीवाल 'हाथ' मिलाएंगे या दोनों अपने-अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+