गुर्जर आरक्षण के पुरोधा किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन, लंबे वक्त से थे बीमार
जयपुर, 31 मार्च। एक बड़ी खबर राजस्थान से है, यहां के गुर्जर आरक्षण के पुरोधा किरोड़ी सिंह बैंसला का आज सुबह निधन हो गया है। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बैंसला ने गुरुवार सुबह जयपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि अपनी बीमारी के ही चलते किरोड़ी सिंह बैंसला ने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की कमान अपने बेटे विजय बैंसला को पिछले दिनों सौंप दी थी।

Recommended Video
मालूम हो कि किरोड़ी सिंह बैंसला सेना में कर्नल थे लेकिन रिटायर होने के बाद बैंसला ने राजनीति में प्रवेश किया था। बैंसला भाजपा के टिकट पर टोंक- सवाई माधोपुर लोकसभा से सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन वो कांग्रेस के नमोनारायण मीणा से चुनाव हार गए थे। उनके निधन से राजस्थान में शोक की लहर है।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'सामाजिक आंदोलन के प्रखर नेतृत्वकर्ता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। सामाजिक अधिकारों के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें परिजनों व प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति!'
अजमेर से भाजपा सांसद भगीरथ चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि कर्नल #किरोड़ी_सिंह_जी_बैंसला के निधन के समाचार दुःखद है। समाज सुधार एवं समाज को संगठित करने में आपका अथक योगदान अविस्मरणीय रहेगा।भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति !!
तो वहीं जयपुर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह यादव ने भी बैंसला के निधन पर गहरा दुख जताया है।












Click it and Unblock the Notifications